उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेंसड़ा का छात्र संजय बना जिल टॉपर

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संजय को कुल प्राप्तांक 500 में 484 अंक मिले

विज्ञापन

कोवाली.

जैक की 10वीं की परीक्षा में पूर्वी सिंहभूम जिले में उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेंसड़ा के छात्र संजय महाकुड़ ने 484 (96.4 प्रतिशत) अंक लाकर मैट्रिक टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. वह हेंसड़ा पंचायत अंतर्गत मुकुंदासाई गांव के साधारण परिवार से है. संजय को कुल प्राप्तांक 500 में 484 अंक मिले हैं. संजय को गणित विषय में 100 अंक में 100 अंक मिले हैं. उसे संस्कृत में 98, सोशल साइंस में 95, इंग्लिश में 89, विज्ञान में 97 व हिंदी में 94 अंक मिले हैं. संजय के पिता शेखर महाकुड़ गांव में एक छोटी सी दुकान चलाकर आजीविका चलाते हैं. संजय ने कहा कि वह आइआइटी इंजीनियरिंग करना चाहता है. इसके लिए वह आइएससी में दाखिला लेगा, जिसके बाद इंजीनियरिंग की परीक्षा की तैयारी करेगा. उसने सफलता का श्रेय स्कूल के सभी शिक्षक और उनके अभिभावक को दिया है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola