सालकागडिया में ग्राम प्रधान पद को लेकर विवाद बढ़ा

Updated:
विज्ञापन

सुपाई चंद्र ने महाचांद के आरोपों को बताया मनगढ़ंत, बीडीओ को सौंपा पत्र

विज्ञापन

चाकुलिया.

चाकुलिया प्रखंड की कुचियासोली पंचायत अंतर्गत सालकागडिया गांव में ग्राम प्रधान के पद और रजिस्टर छीनने के आरोपों को लेकर दो पक्षों में विवाद गहरा गया है. पिछले दिनों महाचांद हांसदा ने सुपाई चंद्र हांसदा पर जबरन रजिस्टर छीनकर हस्ताक्षर करने का आरोप लगाते हुए बीडीओ व थाना प्रभारी से शिकायत की थी. अब दूसरे पक्ष के सुपाई चंद्र हांसदा ने ग्रामीणों के साथ चाकुलिया बीडीओ को जवाबी आवेदन सौंपकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है.सुपाई चंद्र ने महाचांद के आरोपों को गलत, बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताया है. उन्होंने कहा कि महाचांद हांसदा खुद को ग्राम प्रधान बताकर मानदेय मिलने का दावा कर रहे हैं, जो सच्चाई से परे है. सुपाई चंद्र ने सालकागडिया गांव का असली पारंपरिक ग्राम प्रधान होने का दावा पेश किया है.आवेदन में बताया गया है कि विशेष कारणों से 24 फरवरी 2026 को विशेष ग्रामसभा की गयी थी, जिसमें सर्वसम्मति से महाचांद हांसदा को प्रधान पद से मुक्त कर दिया गया था. महाचांद का नाम हटाकर सुपाई चंद्र का नाम सूचीबद्ध करने के लिए उपायुक्त (डीसी) को भी आवेदन भेजा जा चुका है. सुपाई चंद्र ने बीडीओ से मांग की है कि ग्रामीणों के बीच एक आधिकारिक बैठक बुलायी जाए, ताकि इस विवाद का स्थायी समाधान हो सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola