East Singhbhum News : बेलाजुड़ी सड़क दुर्घटना में घायल रविकांत की मौत

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : बेलाजुड़ी सड़क दुर्घटना में घायल रविकांत की मौत

31 दिसंबर को पैदल जा रहे पति पत्नी को कार ने मारी थी टक्कर

विज्ञापन

घटनास्थल पर पत्नी की हो गयी थी मौत, पति का टीएमएच में चल रहा था इलाज

संवाददाता, गालूडीह

एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी गांव के पास हाइवे पर 31 दिसंबर, 2025 की शाम को सड़क दुर्घटना में बेलाजुड़ी गांव निवासी रविकांत विषई की पत्नी खुकू रानी विषई (55) की मौत हो गयी थी. वहीं, रविकांत गंभीर रूप से घायल हो गया था. शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. टीएमएच जमशेदपुर में उसका इलाज चल रहा था. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद रविकांत का शव गांव लाया गया. परिवार में मातम पसर गया है. गांव में रविकांत का अंतिम संस्कार हुआ. मालूम हो कि 31 दिसंबर को रविकांत और उसकी पत्नी नारगा स्थित बैंक ऑफ इंडिया से पैदल अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान घाटशिला से जमशेदपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को पीछे टक्कर मार दी थी. इसमें खुकू की घटना स्थल पर मौत हो गयी थी. घटना के बाद बेटा फकीर विषई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola