ePaper

East Singhbhum News : चिराग इलेवन को एक रन से हरा मऊभंडार की टीम बनी चैंपियन

Updated at : 21 Jan 2026 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : चिराग इलेवन को एक रन से हरा मऊभंडार की टीम बनी चैंपियन

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बनेगा स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म : विधायक

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला में दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्मृति में आयोजित रामदास सोरेन मेमोरियल नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 (एमएलए कप) का फाइनल मुकाबला मंगलवार रात को खेला गया. इसका उद्घाटन घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने किया. फ्लड लाइट में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले से पूर्व विधायक ने शहीद बेदी व स्व रामदास सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर स्व रामदास सोरेन को नमन किया गया. विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और प्रतीकात्मक बल्लेबाजी करते हुए फाइनल मैच का शुभारंभ किया. रोमांचक मुकाबले में मऊभंडार इलेवन ने चिराग इलेवन आसनबनी को एक रन से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. टॉस चिराग इलेवन ने जीता. मऊभंडार ने निर्धारित आठ ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाये. मैंदिश ने 37 रन व रोहित ने 28 रन का योगदान दिया. जवाब में चिराग इलेवन छह विकेट के नुकसान पर 97 रन बना सकी. टीम को एक रन से हार का सामना करना पड़ा. चिराग इलेवन के गोपाल ने 27 रन और सुनील ने 23 रन बनाये.

दीपक मैन ऑफ द मैच व राजा मैन ऑफ द सीरीज बने :

मऊभंडार इलेवन के दीपक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. वहीं टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चिराग इलेवन के राजा को मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला. मऊभंडार इलेवन के बाबू को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया.

विजेता टीम को 70,001 रुपये नकद व ट्रॉफी मिली :

विजेता टीम को एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, आईसीसी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बीएन सिंहदेव, महासचिव ओमप्रकाश सिंह, आयोजन समिति के सचिव शंभू जेना, उप मुखिया रूपेश दुबे ने 70,001 रुपये नकद व ट्रॉफी तथा उपविजेता चिराग इलेवन को 50,001 रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की. सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को 10-10 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिये गये. टूर्नामेंट के आयोजन में अनिमेष जायसवाल, टिंकू दास, शाहिद अंसारी, संजू, कुश कुमार, लव कुमार, एस अरविंद, रितेश, गौरांग, संतोष, चिंटू, मोहित उपाध्याय, मुकेश आदि की सराहनीय भूमिका रही.

प्रखंडों में खेल एकेडमी खोलने की योजना : विधायक

विधायक ने कहा कि रामदास सोरेन का खेल और युवाओं के विकास में अहम योगदान रहा. उनके नाम पर आयोजित टूर्नामेंट हर वर्ष युवाओं को मंच प्रदान कर रहा है. घाटशिला विस क्षेत्र में खेल के लिए पूर्व में कोई ठोस प्लेटफॉर्म नहीं था. अब क्रिकेट, फुटबॉल और तीरंदाजी जैसे खेलों के लिए नर्सरी और एकेडमी विकसित की जा रही है. जल्द घाटशिला सहित बड़ाघाट, जगन्नाथपुर और धालभूमगढ़ प्रखंड में एक-एक खेल एकेडमी खोलने की योजना है. स्कूली बच्चों के लिए खेल और शिक्षा को जोड़ते हुए समर कैंप का आयोजन भी किया जायेगा.

पहला सेमीफाइनल : राजा के अर्धशतक से चिराग इलेवन ने एमएमसीसी को हराया

मंगलवार को पहले सेमीफाइनल में प्रेमनगर की एमएमसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाये. अजीत ने 51 रन की पारी खेली. रोबिन ने 19 रन का अहम योगदान दिया. चिराग टीम से रमेश और राहुल ने प्रभावी गेंदबाजी कर दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुरकाडीह की चिराग इलेवन टीम ने शुरू से आक्रामक रुख अपनाया. सात ओवर में मात्र दो विकेट गंवाकर 87 रन बना लिये. टीम की जीत में बल्लेबाज राजा की भूमिका निर्णायक रही. नाबाद 54 रन की शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली. उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

दूसरा सेमीफाइनल : अविनाश और शंभू की दमदार पारी से मऊभंडार ब्वॉयज की टीम जीती

दूसरे सेमीफाइनल में सोरेन इलेवन चापड़ी ने पहले बल्लेबाजी की. आठ ओवर में पांच विकेट पर 85 रन बनाये. ललित ने 33 और अमित ने 27 रन का योगदान दिया. मऊभंडार ब्वॉयज की ओर से सुशांत, मोहित और दीपक ने एक-एक विकेट लिये. जवाब में मऊभंडार ब्वॉयज को अविनाश ने नाबाद 45 और शंभू जेना ने 34 रनों की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर 6.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से जीत दर्ज की. अविनाश मैन ऑफ द मैच रहे. मैचों के दौरान संजय मजूमदार, संदीप मुखी, कुश और दिनेश जेना ने अंपायर की भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola