East Singhbhum News : बहाली में गड़बड़ी के विरोध में धरना 13 घंटे अयस्क परिवहन रहा ठप

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : बहाली में गड़बड़ी के विरोध में धरना 13 घंटे अयस्क परिवहन रहा ठप

त्रिपक्षीय वार्ता में सीओ ने आश्वासन दिया, शुक्रवार को होगी निर्णायक बैठक

विज्ञापन

मुसाबनी. एचसीएल के मुसाबनी कंसंट्रेटर संयंत्र में बहाली प्रक्रिया और स्थानीय प्रबंधन की नीतियों के विरोध में बुधवार को जनप्रतिनिधि संघ की आर्थिक नाकेबंदी रात 8 बजे समाप्त हो गयी. मुसाबनी थाना में हुई त्रिपक्षीय वार्ता और अंचल अधिकारी के आश्वासन के बाद जनप्रतिनिधियों ने आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है. सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक चले विरोध-प्रदर्शन के कारण सुरदा माइंस से अयस्क का परिवहन पूरी तरह ठप रहा. देर रात परिचालन शुरू होने से एचसीएल प्रबंधन ने राहत की सांस ली है. मुसाबनी जनप्रतिनिधि संघ ने बुधवार की सुबह 7 बजे से मुसाबनी नंबर दो में धरना देकर हाइवा का परिचालन रोक दिया था. संघ का आरोप है कि प्रबंधन और आरके ठेका कंपनी बहाली में भेदभाव कर रहे हैं.

दोपहर में धरनास्थल पर हुई वार्ता विफल:

आंदोलन के दौरान पहले दौर की वार्ता दोपहर में धरना स्थल पर हुई, जो विफल रही. इसके बाद शाम को मुसाबनी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना परिसर में एचसीएल प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों के बीच दोबारा वार्ता हुई. इस दौरान अंचलाधिकारी पवन कुमार ने दूरभाष पर आश्वासन दिया कि आगामी शुक्रवार को बैठक कर बहाली का स्थायी रास्ता निकाला जायेगा और अन्य मांगों पर गंभीरता से विचार होगा.वार्ता में जनप्रतिनिधि संघ की ओर से प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम, पंसस भारत भकत, मुखिया दुलाल महली, और मजदूर नेता वीर बहादुर सिंह शामिल थे. वहीं एचसीएल प्रबंधन की ओर से एचआर कमलेश कुमार और एजीएम साकेत सिंह ने पक्ष रखा.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola