पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र को सांप ने डसा, मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
क्रिकेट खेलने के क्रम में झाड़ी से बॉल लाने के दौरान सांप ने डस लिया था. सुनील कुमार यादव का एकलौता पुत्र था बिट्टू कुमार
विज्ञापन
बहरागोड़ा.
बहरागोड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज की डिप्लोमा वन सेमेस्टर (मैकेनिकल) के विद्यार्थी बिट्टू कुमार (17) को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी कटक में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक बिट्टू कुमार गोड्डा का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की शाम को खेलने के दौरान झाड़ी में बॉल चला गया. बॉल लाने के दौरान सांप ने डस लिया. कॉलेज प्रबंधन ने इलाज के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. गंभीर हालत देखते हुए उच्च चिकित्सा के लिए बारीपदा रेफर कर दिया गया. बारीपदा से भी उच्च चिकित्सा के लिए कटक रेफर कर दिया गया. जहां पर कॉलेज के एमडी समेत अन्य अधिकारी बेहतर इलाज के लिए तत्पर रहे. रविवार की दोपहर को विद्यार्थी ने दम तोड़ दिया. पोस्टमार्टम के बाद एमडी ने शव को परिजन के साथ गोड्डा भेजवाया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पिता सुनील कुमार यादव का इकलौता पुत्र था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










