चाकुलिया में लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 May 2024 11:33 PM
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
घटना चाकुलिया स्थित कानीमहुली की है, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
चाकुलिया. वन भूमि से पोटाश की लकड़ी काटकर अवैध तरीके से बिक्री किए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. घटना चाकुलिया स्थित कानीमहुली की है. इस मामले में चाकुलिया वन विभाग की टीम ने छापामारी कर अवैध लकड़ी लदे पिकअप वैन को जब्त किया है. वन विभाग का आरोप है कि कानीमहुली के एक व्यक्ति द्वारा वन भूमि में लगे पोटाश के पेड़ों को अवैध तरीके से काट लिया गया है. जिसे पिकअप वैन संख्या डब्ल्यूबी-49-5314 पर लादकर बेचने का प्रयास किया जा रहा था. सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची व लकड़ी समेत वाहन को जब्त कर लिया.वन विभाग केस करने की तैयारी में जुटा है. वहीं, घटना के बारे में जानकारी लेने को रेंजर दिग्विजय सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया. लेकिन उनसे संपर्क स्थापित नहीं किया जा सका.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










