East Singhbhum News : 24 टीमों में चैंपियन बनने की होड़, विजेता को मिलेंगे 1.70 लाख रुपये नकद

Updated:
विज्ञापन

जगन्नाथपुर स्टेडियम में फुटबॉल महाकुंभ शुरू, फाइनल आज

विज्ञापन

गालूडीह. घाटशिला प्रखंड की बनकाटी पंचायत स्थित जगन्नाथपुर स्टेडियम में आदिवासी ब्वॉयज क्लब (एबीसी) के तत्वावधान में शुक्रवार से दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ शुरू हुआ. प्रतियोगिता में 24 टीमें भाग ले रही हैं. ग्रुप ए के मैच शुक्रवार को खेले गये. वहीं शनिवार को ग्रुप बी के मैच खेले जायेंगे. शनिवार शाम में फाइनल मैच होगा. फाइनल मैच में मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल होंगे. शुक्रवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण मुर्मू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक मारकर किया. मौके पर विमल मार्डी, सुखलाल हांसदा, अंपा हेंब्रम, हेमचंद्र हांसदा, पूर्व मुखिया दुर्गा मुर्मू, हुडिंग सोरेन, व आयोजन कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे. कमेटी ने बताया कि विजेता टीम को 1 लाख 70 हजार नगद और ट्रॉफी और उप विजेता को 1 लाख 20 हजार नगद और ट्रॉफी दी जायेगी. वहीं तीसरे और चौथे स्थान रही टीमों को 70-70 हजार नगद और पांचवें और छठे स्थान रही टीमों को 15-15 हजार नगद पुरस्कार मिलेगा

असम से खिलाड़ी पहुंचे, दर्शकों में उत्साह:

फुटबॉल महाकुंभ में असम के कई खिलाड़ी पहुंचे हैं. सभी खिलाड़ी शुक्रवार को राखामाइंस स्टेशन पर उतरे, जहां उनका स्वागत किया गया. असम के खिलाड़ी अपना जौहर शनिवार को दिखायेंगे. इस फुटबॉल में स्थानीय के साथ कई बाहर प्रदेश के खिलाड़ियों की भागीदारी से उत्साह बढ़ गया है. अनेक दर्शक स्टेडियम पहुंचे.

खेलकूद और ऑर्केस्ट्रा आज :

शनिवार को फुटबॉल फाइनल के पूर्व दिन में महिलाओं, बच्चों, युवाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिता भी होगी. सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा. वहीं शाम में भंज बागान ऑर्केस्ट्रा आयोजित होगा, जिसमें निर्मला किस्कू, कुमार सावन, डी सर आदि कलाकार प्रस्तुति देंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola