शहीद की पत्नी को मिलेगा भूखंड, मुसाबनी में लगेगी प्रतिमा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
शहीद जवान संजय भद्र को सीआरपीएफ के डीआइजी ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
– शहीद जवान संजय भद्र को सीआरपीएफ के डीआइजी ने दी श्रद्धांजलि
मुसाबनी.
जीसीजेडी हाई स्कूल में शुक्रवार को शहीद संजय भद्र को श्रद्धांजलि दी गयी. सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर स्वांसपुर के डीआइजी संजय कुमार, सहायक कमांडेंट धर्मेंद्र कुमार समेत कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. शहीद जवान संजय भद्र 19 अप्रैल 2011 को बिहार के गया जिले में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे. संजय भद्र जीसीजेडी हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास कर 1995 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए. डीआइजी संजय कुमार ने शहीद संजय भद्र की पत्नी अनूपा भद्र को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. उन्हें उपहार दिया. मौके पर शहीद संजय भद्र के दोनों बेटे शिवम भद्र और सत्यम भद्र उपस्थित थे. डीआइजी ने शहीद की पत्नी को भरोसा दिया कि तीन माह के अंदर शहीद संजय भद्र की प्रतिमा मुसाबनी में स्थापित होगी. शहीद की पत्नी के नाम सरकारी भूखंड की आवंटन का कार्य पूरा कर लिया जायेगा. मौके पर थाना प्रभारी रजनीश आनंद, जिप प्रतिनिधि बुधेश्वर मुर्मू, जयप्रकाश अग्रवाल, चौधरी उमेश सिंह, शिव पूजन सिंह चौहान, एमपी सिंह, सीआरपीएफ के तकनीशियन हर प्रसाद भुइयां, अंचित गिरि, बबलू दत्त, सरोज दत्त ने शहीद संजय भद्र की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










