East Singhbhum News : महुलिया लैंपस में धान खरीद में घोटाले की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : महुलिया लैंपस में धान खरीद में घोटाले की हुई जांच

गालूडीह : डीसी से गड़बड़ी की शिकायत पर पहुंची जिला स्तरीय टीम, डीएसओ को सौंपेगी रिपोर्ट, किसानों और लैंपस अध्यक्ष से हुई पूछताछ

विज्ञापन

गालूडीह. घाटशिला प्रखंड के महुलिया लैंपस में धान खरीद में व्यापक गड़बड़ी की शिकायत पर शनिवार को जिला सहकारिता टीम ने जांच की. सहकारिता प्रसार पदाधिकारी दीपक कुमार और सुदामा प्रसाद ने लैंपस में पहुंचकर अध्यक्ष लक्ष्मी कांत मार्डी और पीड़ित किसानों से पूछताछ की. दरअसल, तीन फरवरी को किसान सपन कैवर्त ने उपायुक्त से लिखित शिकायत की थी. इसके आलोक में जांच हुई. जांच में सामने कई गंभीर बातें सामनें आयीं. किसानों ने आरोप लगाया कि लैंपस कर्मचारी बिचौलियों से धान खरीद रहे हैं. उन्हें गलत तरीके से काशिदा चावल मिल भेजा जा रहा है. कमारीगोड़ा के किसान निरंजन महतो ने बताया कि लैंपस कर्मचारी के कहने पर उन्होंने 27 जनवरी को काशिदा चावल मिल में 26 क्विंटल धान बेचा, जिसकी रसीद उनके पास है. पदाधिकारियों ने इस संबंध में लिखित बयान दर्ज किया है. जांच टीम ने स्पष्ट किया कि सभी पक्षों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर तैयार रिपोर्ट जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) को सौंपी जाएगी. इसके बाद दोषियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

शिकायतकर्ता किसान के घर पहुंची टीम, घर में धान मिला:

दिगड़ी के किसान सपन कैवर्त (आइडी: 20251215191857) के घर जाकर टीम ने वहां रखे 70 क्विंटल धान का मुआयना किया. किसान ने बताया कि गोदाम फुल होने का बहाना बनाकर उनका धान नहीं लिया जा रहा है.

लैंपस में 600 किसान पंजीकृत, अबतक 54 ही बेच सके धान :

महुलिया लैंपस में करीब 600 पंजीकृत किसान हैं. अबतक 54 किसानों से 2958.54 क्विंटल धान खरीदा गया है. 5 जनवरी, 2026 को मां शाकम्भरी ग्लोबल राइस मिल ने 432 क्विंटल धान उठाव के बाद से प्रक्रिया बंद है. पिछले एक माह से लैंपस में आधिकारिक खरीद ठप है, जिसका फायदा उठाकर बिचौलिये सक्रिय हैं. गरीब किसान खुले बाजार में औने-पौने दाम पर धान बेचने को विवश हैं.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola