Lok Sabha Election 2024: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में छह बाइक से 11.16 लाख कैश बरामद

Updated:
विज्ञापन

बाइक की तलाशी के दौरान मिले कैश

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर वाहनों की तलाशी के दौरान पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में छह बाइक से 11.16 लाख कैश बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)-लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पुलिस कड़ाई से गाड़ियों की जांच कर रही है. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस को वाहनों की तलाशी के क्रम में मंगलवार को 11 लाख रुपए से अधिक कैश मिले हैं. कोवाली थाना क्षेत्र के तिरिंग चेकपोस्ट से पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान छह बाइक से 11 लाख 16 हजार 550 रुपए बरामद किए हैं. इधर, खूंटी जिले में भी पुलिस द्वारा वाहनों की तलाशी में एक लाख से अधिक कैश, सोना व एक किलो चांदी बरामद की गयी है. पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी ने कैश बरामदगी को लेकर जानकारी दी है.

विज्ञापन

कैश को लेकर वैध कागजात नहीं दे सके बाइक सवार
पूर्वी सिंहभूम पुलिस मंगलवार को वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान छह बाइक सवार गुजर रहे थे. इनके वाहनों की तलाशी ली गयी. इस दौरान छह बाइक से 11 लाख 16 हजार 550 रुपए कैश मिले. इस दौरान जब उनसे पूछताछ की गयी, तो वे कैश को लेकर वैध कागजात पेश नहीं कर सके. इसके बाद कोवाली पुलिस ने कैश जब्त कर लिए.

खूंटी में 1 लाख से अधिक कैश, सोना व 1 किलो चांदी बरामद
झारखंड में पूर्वी सिंहभूम के साथ-साथ खूंटी जिले में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के बांदे गांव के खूंटी-चाईबासा मुख्य मार्ग पर जब वाहनों की तलाशी ली जा रही थी, तो मुरहू अंचलाधिकारी एवं पुलिस दल के संयुक्त चेकिंग अभियान में 1,02,890 रुपए बरामद किए गए, वहीं खूंटी जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान 4 ग्राम सोना और करीब 1 किलो चांदी पुलिस ने बरामद किए.

ALSO READ: लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड के खूंटी में वाहनों की तलाशी में एक लाख से अधिक कैश, सोना व एक किलो चांदी बरामद

गढ़वा, धनबाद व पूर्वी सिंहभूम से भी बरामद हो चुके हैं कैश
गढ़वा जिले के झारखंड-यूपी सीमा स्थित बिलासपुर चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान दो वाहनों से 5 लाख रुपए, धनबाद के मैथन क्षेत्र में झारखंड-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर कार से 34.74 लाख रुपए, पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में केशरपुर चेकपोस्ट से पिकअप वैन से 71 हजार 500 रुपए कैश बरामद किए जा चुके हैं.

चेकपोस्ट पर तलाशी में मिल रहे कैश
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड के बॉर्डर समेत अन्य क्षेत्रों में वाहनों की तलाशी के क्रम में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. पलामू, गढ़वा, धनबाद, आदित्यपुर, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम समेत विभिन्न जिलों में बड़ी मात्रा में कैश बरामद किए जा रहे हैं. झारखंड-पश्चिम बंगाल बॉर्डर व झारखंड-यूपी सीमा क्षेत्र के चेकपोस्टों पर पुलिस की पैनी नजर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola