East Singhbhum News : बंद के समर्थन में जीवन बीमा कर्मी रहे हड़ताल पर
Author Akash
Updated:
विज्ञापन

भारत बंद के समर्थन में बुधवार को विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल की.
विज्ञापन
घाटशिला.
भारत बंद के समर्थन में बुधवार को विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल की. आइडीआइइए और आइइएजेडी के कर्मचारियों ने 17 सूत्री मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया. प्रमुख मांगों में श्रम संहिता को रद्द करना, बेरोजगारी और महंगाई पर रोक, नयी पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को लागू करना, सौ प्रतिशत विदेशी निवेश का विरोध, असंगठित मजदूरों की मजदूरी में बढ़ोतरी और बीमा सेवाओं पर वस्तु सेवा कर हटाने की मांग शामिल है. मौके पर आइइएजेडी के शाखा सचिव प्रणति प्रधान, ब्रजनंदन सहाय, हेम नायक, अधिर रुही दास, श्यामा पाल, चंडी चरण दास, नरेंद्र सिंह, दिलीप कालिंदी, तापस पाणिग्राही, माया मझिया, प्रदीप दास, मदन मुंडा आदि उपस्थित थे. भारी बारिश के बावजूद कर्मी डटे रहे और भारत बंद को सफल बनाने में भाग लिया.सीपीआइ (एम) ने किया हड़ताल का समर्थन
बहरागोड़ा.
बहरागोड़ा के सीपीआइ (एम) लोकल कमेटी ने बुधवार को आम हड़ताल का समर्थन किया. इस दौरान 17 सूत्री मांगों को लेकर बाजार में प्रदर्शन किया गया. सदस्यों ने केनरा बैंक, स्टेट बैंक में हड़ताल की. वहीं, लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं. मौके पर राज्य सदस्य स्वपन महतो, लोकल कमेटी के सचिव चित्तरंजन महतो, सुकुमार राणा, लखींद्र बारीक, राज कुमार दुबे, शशांक शेखर जाना, तपन नायक, शिबू राणा आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










