पूर्वी सिंहभूम की 4 विधानसभा सीटों के 52 बूथ पर 4 बजे तक ही होगा मतदान

Jharkhand Election 2024: सुरक्षा और दूरी को देखते हुए 52 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 से 4 बजे तक मतदान होगा. बाकी केंद्रों पर सुबह 7 से 5 बजे तक वोटिंग होगी.
Table of Contents
Jharkhand Election 2024: पूर्वी सिंहभूम की चार विधानसभा सीटों के 52 मतदान केंद्रों पर मतदान की अवधि एक घंटा कम कर दी गयी है. जिला निर्वाची पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने बताया कि सुरक्षा और दूरी के दृष्टिकोण से चिह्नित 52 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से चार बजे तक मतदान होगा. इसके अलावा सभी विधानसभा में सुबह सात बजे से पांच बजे तक मतदान जारी रहेगा. बहरागोड़ा के पांच, घाटशिला के 23, पोटका के सात और जुगसलाई के 17 मतदान केंद्रों में मतदान की अवधि एक घंटा कम कर दी गयी है.
बहरागोड़ा विधानसभा में बने हैं 264 मतदान केंद्र
समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जमशेदपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने बताया कि बहरागोड़ा विधानसभा में 264 मतदान केंद्रों में से मतदान केंद्र 9, 10, 11, 70 व 88 में सुबह सात से चार बजे तक मतदान होगा. शेष 259 केंद्रों पर सुबह सात बजे से पांच बजे वोटिंग होगी.
घाटशिला के 291 में 23 मतदान केंद्रों पर 4 बजे तक वोटिंग
इसी तरह घाटशिला के 291 केंद्रों में से 23 मतदान केंद्र ( 1,26, 27, 94, 95, 96, 97, 98, 116, 117, 119, 120, 121, 179, 180, 184, 185, 186, 191, 223, 227, 228, 257) में सुबह सात बजे से चार बजे तक मतदान होगा. पोटका में 326 मतदान केंद्र हैं. इनमें सात मतदान केंद्र (271, 273, 274, 303, 306, 314, 318) में सुबह सात से चार बजे तक मतदान होगा. जुगसलाई में 381 मतदान केंद्र हैं.
किस विधानसभा में कितने बूथ पर 4 बजे तक होगा मतदान
जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी के अलावा अन्य चारों विधानसभा के शेष बूथों पर सुबह 7 बजे से 5 बजे तक डाले जायेंगे वोट.
- बहरागोड़ा में 05
- घाटशिला में 23
- पोटका में 07
- जुगसलाई में 17
40 लाख रुपए तक कर खर्च कर सकते हैं उम्मीदवार
निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को विधानसभा निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी कर दी. विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रत्याशी को 40 लाख रुपए तक खर्च करने की अनुमति होगी. जो भी खर्च होगा, उसकी लिखित जानकारी देनी होगी. अलग-अलग विधानसभा में इसकी जांच के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है.
Also Read
पूर्वी सिंहभूम की 6 विधानसभा सीटों के लिए सरयू राय, दुलाल भुइयां समेत 25 लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र
मजदूरों के शहर में हाशिये पर श्रमिक यूनियनों के नेता, नहीं जीत पा रहे राजनीतिक दलों का भरोसा
BJP उम्मीदवारों की कब होगी घोषणा, हिमंता बिस्व सरमा ने दिया लेटेस्ट अपडेट, इन सीटों पर लड़ेगा आजसू
Torpa Vidhan Sabha: झारखंड पार्टी के गढ़ में भाजपा, कांग्रेस और झामुमो ने की सेंधमारी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




