पूर्वी सिंहभूम की इन सीटों पर 3 नवंबर से शुरू होगी होम व पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया

jharkhand chunav 2024: पूर्वी सिंहभूम में 3 नवंबर से वोटिंग शुरू हो जाएगी. इसके लिए मतदान केंद्र भी बन गए हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने यह जानकारी दी.
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार पोस्टल बैलट से वोटिंग के साथ-साथ होम वोटिंग की सुविधा भी चुनाव आयोग ने उपलब्ध करवाई है. पूर्वी सिंहभूम जिले की 6 विधानसभा सीटों समेत राज्य की अन्य सीटों के लिए 3 नवंबर से पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होगी.
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में इन विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता 3 से 11 नवंबर तक तथा दूसरे चरण के मतदाता 16-18 नवंबर तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. पूर्वी सिंहभूम जिले के निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने शुक्रवार को सिदगोड़ा स्थित वीमेंस यूनिवर्सिटी के चिह्नित गर्ल्स हॉस्टल में पोस्टल बैलेट मतदान केंद्र का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
पोस्टल बैलट से कौन लोग कर सकते हैं मतदान?
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के मुताबिक, पोस्टल बैलेट वोटिंग के लिए तय मापदंड के तहत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अनिवार्य, आवश्यक सेवाओं यथा आयोग के मुताबिक फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआइ), इंडियन रेलवे, प्रेस इन्फॉरमेशन ब्यूरो, बिजली विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, दमकल विभाग, बीएसएनएल तथा वे मीडिया कर्मी, जिनका राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान की कवरेज के लिए पहचान पत्र बनाया है, वे इसमें शामिल हैं.
मतदानकर्मी कहां करेंगे मतदान
मतदानकर्मियों के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान की व्यवस्था की गई है. इनके अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के मतदानकर्मियों के लिए मतदान कक्ष भी घोषणा कर दी गई है.
| विधानसभा क्षेत्र | मतदान कक्ष |
| बहरागोड़ा | रूम नंबर 101, गर्ल्स हॉस्टल |
| घाटशिला | रूम नंबर 102, गर्ल्स हॉस्टल |
| पोटका | रूम नंबर 103, गर्ल्स हॉस्टल |
| जुगसलाई | रूम नंबर 104, गर्ल्स हॉस्टल |
| जमशेदपुर पूर्वी | रूम नंबर 105, गर्ल्स हॉस्टल |
| जमशेदपुर पश्चिमी | रूम नंबर 106, गर्ल्स हॉस्टल |
- अन्य श्रेणी के सभी 6 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता रूम नंबर 107, गर्ल्स हॉस्टल में मतदान करेंगे.
- पुलिस बल एवं गृह रक्षक- सभी छह विधानसभा क्षेत्र के मतदाता पैंट्री हॉल, गर्ल्स हॉस्टल में मतदान करेंगे.
- अनिवार्य सेवा- सभी छह विधानसभा क्षेत्र के मतदाता रूम नंबर 108, गर्ल्स हॉस्टल में मतदान करेंगे.
- पूर्वी सिंहभूम जिला के बाहर के विधानसभा क्षेत्रों के कर्मी (चुनाव ड्यूटी में तैनात मतदान कर्मी एवं अन्य जिलों के अनिवार्य सेवा के मतदाता).
किस चरण के मतदाता कहां करेंगे वोट
- पहले चरण के मतदाता : मेस, गर्ल्स हॉस्टल में 03 से 11 नवंबर तक मतदान करेंगे.
- दूसरे चरण के मतदाता : गर्ल्स हॉस्टल में 16 से 18 नवंबर तक मतदान करेंगे.
होम व दिव्यांगों के लिए तीन नवंबर से होगी वोटिंग
जिला की सभी छह विधानसभा क्षेत्र के 85 वर्ष आयु एवं कम से कम 40 फीसदी दिव्यांगता वाले मतदाताओं को प्रथम चरण के लिए 03 से 07 नवंबर तक एवं दूसरे चरण के लिए 09 से 10 नवंबर तक होम वोटिंग माध्यम से पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान कराया जायेगा. मतदान कर्मी मतदाताओं के घर जाकर मतदान करायेंगे.
Also Read
पूर्वी सिंहभूम की 6 विधानसभा सीटों के लिए सरयू राय, दुलाल भुइयां समेत 25 लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र
पूर्वी सिंहभूम की 4 विधानसभा सीटों के 52 बूथ पर 4 बजे तक ही होगा मतदान
BJP उम्मीदवारों की कब होगी घोषणा, हिमंता बिस्व सरमा ने दिया लेटेस्ट अपडेट, इन सीटों पर लड़ेगा आजसू
मजदूरों के शहर में हाशिये पर श्रमिक यूनियनों के नेता, नहीं जीत पा रहे राजनीतिक दलों का भरोसा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




