ePaper

East Singhbhum News : उत्तराखंड की तर्ज पर नियोजन में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग

Updated at : 13 Feb 2026 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : उत्तराखंड की तर्ज पर नियोजन में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग

सभी चिह्नित आंदोलनकारियों को उत्तराखंड राज्य की तर्ज पर मानदेय, एक समान पेंशन और राजकीय सम्मान दिया जाये

विज्ञापन

बोड़ाम. पटमदा और बोड़ाम क्षेत्र के झारखंड आंदोलनकारियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो से मुलाकात की. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष विश्वजीत प्रमाणिक के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन के माध्यम से आंदोलनकारियों ने अपनी उपेक्षा पर चिंता जताई और विधानसभा में उनके हक की आवाज बुलंद करने की अपील की. आंदोलनकारियों ने विधायक को सौंपे गये मांग पत्र में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को रेखांकित किया है. उन्होंने मांग की है कि सभी चिह्नित आंदोलनकारियों को उत्तराखंड राज्य की तर्ज पर मानदेय, एक समान पेंशन और राजकीय सम्मान दिया जाये. नि:शुल्क मेडिकल सुविधा और परिवार के लिए जीवन बीमा का लाभ सुनिश्चित हो. आंदोलनकारियों के आश्रितों को सरकारी नौकरियों और स्वरोजगार में 10% क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिले. आंदोलनकारियों के बच्चों को केजी से पीजी तक की शिक्षा, जिसमें तकनीकी और वोकेशनल कोर्स शामिल हों, पूरी तरह नि:शुल्क दी जाये. साथ ही अंतरराज्यीय यात्रा कूपन, विशिष्ट पहचान पत्र और बेघर आंदोलनकारियों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जाये. आंदोलनकारियों की समस्याओं को सुनने के बाद विधायक जयराम महतो ने कहा कि राज्य निर्माण में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों का सम्मान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे इन मांगों को सदन के पटल पर मजबूती से रखेंगे. मौके पर शरत चंद्र महतो, डॉ लखीकांत महतो, सुनील महतो, जीतू लाल महतो, मिहिर तिवारी, झनटू लाल महतो, भजहरि महतो, संजय महतो, दीपक महतो, देवव्रत महतो आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola