झामुमो जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति ने पेश की दावेदारी

Updated at : 07 Apr 2024 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति ने पेश की दावेदारी

पूर्वी सिंहभूम जिले के झामुमो जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने झामुमो के केंद्रीय नेतृत्व को अपना दावेदारी पेश कर दिया है.

विज्ञापन

::जमशेदपुर लोकसभा सीट::

जमशेदपुर.

झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिले के उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. पूर्ति ने झामुमो केंद्रीय कमेटी के पास अपनी दावेदारी पेश की है. वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर जिला समिति के बाघराय मार्डी, प्रीतम हेंब्रम, घनश्याम महतो, अरुण प्रसाद, फैयाज खान, पिंटू दत्ता समेत अन्य ने इसका समर्थन किया है. सागेन पूर्ति ने बताया कि अगर पार्टी की ओर से उन्हें टिकट दिया जाता है तो वे झामुमो को जमशेदपुर लोकसभा सीट से जीत दिलायेंगे. उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से झामुमो से जुड़े हुए हैं और धरातल पर पार्टी में सक्रिय हैं. पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में रथ यात्रा भी निकाल चुके हैं. पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों में उनकी अच्छी पकड़ है. इस लिहाज से जमशेदपुर लोकसभा से उनकी दावेदारी बनती है. झामुमो पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व किसे जमशेदपुर सीट से अपना प्रत्याशी चुनेगा, यह तो समय आने पर ही पता चलेगा. लेकिन सागेन पूर्ति के जमशेदपुर लोकसभा सीट से दावेदारी करने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola