पक्का मकान वालों को मिल गया अबुआ आवास
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jun 2024 12:43 AM
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
महुलिया पंचायत में अबुआ आवास आवंटन में गड़बड़ी, आक्रोश
गालूडीह. घाटशिला प्रखंड की महुलिया पंचायत में अबुआ आवास योजना के लाभुक चयन में गड़बड़ी का आरोप लगा है. इसे लेकर लगातार शिकायत मिल रही है. राज्य सरकार ने अबुआ आवास में बरती जा रही अनिमियतता को रोकने का निर्देश दिया है. वैसे लोगों को अबुआ आवास का लाभ दिया जा रहा है, जिनके पास पहले से पक्का मकान है. पंचायत के कालीमाटी में गड़बड़ी उजागर हुई है. कालीमाटी के ग्रामीणों के अनुसार, गांव की एक महिला के नाम से अबुआ आवास की स्वीकृति मिली है. आवास निर्माण कार्य चल रहा है. उनके पास पहले से पक्का मकान है. ग्रामीणों का कहना है कि पक्का मकान रहने के बावजूद पंचायत ने स्थल जांच कर उनको योजना का लाभ कैसे दिया. ग्रामीणों ने बताया कि गड़बड़ी को लेकर पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और व्हाट्सअप के माध्यम से बीडीओ को जानकारी दी गयी. अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.
जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों का आरोप है कि अबुआ आवास चयन के समय गड़बड़ी की गयी है, जिनको प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी उनको नहीं मिली. ग्रामीणों की मांग है कि अबुआ आवास निर्माण कार्य में विभागीय जांच हो व दोषियों पर उचित कार्रवाई हो.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










