East Singhbhum News : शारीरिक विकास में खेल की अहम भूमिका

जादूगोड़ा : सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में अंतर वाहिनी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, रमेश कुमार ने कहा
जादूगोड़ा.सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र जादूगोड़ा में सोमवार को ट्रैक एंड फील्ड एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. समारोह का उद्घाटन सीआरपीएफ के डीआइजी रमेश कुमार ने किया. वह ग्रुप केंद्र जमशेदपुर से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. मौके पर उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है.
यह शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से संतुलन बनाये रखता है. उन्होंने यह भी कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत हर नागरिक को खेलों में सक्रिय रहकर देश के स्वस्थ भविष्य में योगदान देना चाहिये. प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न वाहिनियों और ग्रुप केंद्रों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. मौके पर डीआईजी (मेडिकल) डॉ उर्मिला गौरी, कमांडेंट पंकज सिंह, सीएमओ डॉ मीना नवीन कुमार, सहायक कमांडेंट जफर आलम, तरुण बेरा, मकसूद आलम, अमित गुप्ता समेत कई अधिकारी और जवान उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान परिसर में उत्साह और खेल भावना का माहौल देखने को मिला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




