बांदवान से मिला युवक का अधजला शव, पुलिस ने हत्या की आशंका जतायी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 May 2024 11:22 PM
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के बांदवान थाना क्षेत्र के बांधडीह और माघला के बीच सुनसान जगह से रविवार की सुबह पुलिस ने अज्ञात एक व्यक्ति (25) का अधजला शव बरामद किया है.
पटमदा. बांधडीह व माघला के बीच हुई घटना, लाश के पास पुलिस को खून के धब्बे मिले पटमदा : पटमदा थाना क्षेत्र की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के बांदवान थाना क्षेत्र के बांधडीह और माघला के बीच सुनसान जगह से रविवार की सुबह पुलिस ने अज्ञात एक व्यक्ति (25) का अधजला शव बरामद किया है. पुलिस ने आसपास पश्चिम बंगाल व झारखंड की सीमावर्ती गांवों में लोगों से शव को पहचान कराने की कोशिश की,लेकिन ग्रामीणों ने शव को पहचानने से इनकार कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया भेज दिया है. बांदवान थाना के एसआइ श्रीकांत मुला ने बताया कि रविवार की सुबह माघला गांव के लोग मवेशी चराने जंगल जा रहे थे, तो उनकी नजर सड़क के किनारे पड़े शव पर पड़ी. इसके बाद इसकी जानकारी बांदवान थाना की पुलिस को दी. फिर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. शव के बगल में मिले खून के धब्बे : पुलिस. इधर, पुलिस का कहना है कि जिस स्थान से शव बरामद किया गया उसके बगल में खून के धब्बे मिले हैं. संभावना व्यक्त की जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने युवक की पहले गला काटकर हत्या की. इसके बाद शव की पहचान छिपाने के लिए आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. शव की पहचान हेतु सभी नजदीकी थानों में उसकी तस्वीर भेज दी गयी है और विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट के बारे में पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










