पायरागुड़ी में पेयजल संकट, जान जोखिम में डाल हाइवे पार कर रहीं महिलाएं
पेयजल संकट से जूझ रही महिलाएं | Prabhat Khabar Network
गालूडीह के पायरागुड़ी में खराब चापाकल से 30 परिवार परेशान हैं। पानी के लिए महिलाओं को जान जोखिम में डालकर नेशनल हाइवे पार करना पड़ रहा है। प्रशासन से मदद की गुहार।
गालूडीह. गालूडीह क्षेत्र के पायरागुड़ी गांव स्थित बिरहिगोड़ा टोला में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. टोला का एकमात्र चापाकल पिछले लंबे समय से खराब पड़ा है, जिसके कारण क्षेत्र के करीब 30 परिवारों के सामने पानी की गंभीर समस्या हो गयी है.ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग जानबूझकर चापाकल की मरम्मत कार्य में बाधा डाल रहे हैं. इससे सुधार कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है. इस विवाद का खामियाजा महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा है. पानी के इंतजाम के लिए महिलाओं को अपनी जान जोखिम में डालकर तीव्र गति वाले नेशनल हाइवे को पार करना पड़ता है.
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से संवेदनशील मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की गुहार लगायी है. उन्होंने मांग की है कि बाधा डालने वाले तत्वों पर कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द चापाकल को दुरुस्त कराया जाये, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में वे आंदोलन को विवश होंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए