पगदा गांव में लगी आग, 120 आम व 200 सागवान के पौधे राख
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Apr 2024 10:34 PM
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
पगदा गांव में लगी आग, 120 आम व 200 सागवान के पौधे राख
पटमदा. बोड़ाम की लायलम पंचायत के पगदा गांव में सोमवार शाम को निरंजन महतो के खेत में अचानक आग लग गयी. इससे 120 आम एवं 200 सागवान के पौधे पूरी तरह से जलकर राख हो गये. घटना के दौरान निरंजन महतो काम पर गये थे. घर लौटने पर उन्हें बागान में आग लगने की जानकारी मिली. निरंजन महतो ने बताया कि वर्ष 2020-21 में मनरेगा योजना के तहत 150 आम एवं 200 सागवान की बागवानी की थी. बागान में आग कैसे लगी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है. निरंजन ने बताया कि इस अग्निकांड में काफी नुकसान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










