East Singhbhum News : स्लैग की अवैध डंपिंग पर वन विभाग ने कार्रवाई की, एक पर मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : स्लैग की अवैध डंपिंग पर वन विभाग ने कार्रवाई की, एक पर मामला दर्ज

जादूगोड़ा-सुंदरनगर मुख्य मार्ग स्थित भुट्टू गैरेज के समीप वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से स्लैग गिराकर अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा

विज्ञापन

पोटका. जादूगोड़ा-सुंदरनगर मुख्य मार्ग स्थित भुट्टू गैरेज के समीप वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से स्लैग गिराकर अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा था. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने राखा वन क्षेत्र के अधिकारियों को दी. इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की. वन विभाग के अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि शिकायत के अनुसार भूमि पर अवैध रूप से स्लैग डाला गया है. जांच में यह स्पष्ट हुआ कि एक गैरेज मालिक द्वारा वन भूमि पर कब्जा जमाने के उद्देश्य से यह कार्य किया गया था. वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola