East Singhbhum News: धालभूमगढ़ के मंदिर में आपत्तिजनक सामान फेंकने के विरोध में बाजार बंद, हंगामा, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

East Singhbhum News: पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका मंदिर में आपत्तिजनक सामान व चिट्ठी फेंके जाने के विरोध में शनिवार को आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद कर दिया.
East Singhbhum News: पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका मंदिर में आपत्तिजनक सामान व चिट्ठी फेंके जाने के विरोध में शनिवार को आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद कर दिया. वहीं पुलिस के रोकने के बावजूद जबरन जुलूस निकालकर थाने पर प्रदर्शन किया. 48 घंटे में कार्रवाई के आश्वासन के बावजूद लोगों ने दो दिनों तक बंदी का आह्वान किया. वहीं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.
पुजारी ने गेट पर आपत्तिजनक सामान व चिट्ठी देखी
बताया जाता है कि शनिवार की सुबह पुजारी पंडित विजय मिश्रा ने मंदिर का ताला खोला, तो गेट के पास आपत्तिजनक सामान व चिट्ठी देखी. सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में लोग जुट गये. वहीं, थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी पहुंचे. आपत्तिजनक सामान व चिट्ठी को जब्त किया. मंदिर कमेटी के सदस्यों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की. विरोध में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने जुलूस निकाल कर नरसिंहगढ़ व धालभूमगढ़ बाजार बंद करा दिया.
Also Read : झारखंड: जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में धारा 144, पुलिस बल समेत रैफ की हुई तैनाती, शांति बनाये रखने की अपील
छह थानों की पुलिस व रैफ ने संभाला मोर्चा
धालभूमगढ़ थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी और बहरागोड़ा थाना प्रभारी संतन तिवारी ने फ्लैग मार्च किया. जुलूस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग पुलिस की घेराबंदी तोड़ते हुए आग बढ़ गये. इस बीच बरसोल, बहरागोड़ा, श्यामसुंदरपुर, घाटशिला, मुसाबनी व जादूगोड़ा थाना के प्रभारी, डीएसपी संदीप भगत, इंस्पेक्टर राफेल मुर्मू, मधुसूदन दे पहुंचे. रैफ के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया.

48 घंटे में कार्रवाई का भरोसा, नहीं माने लोग
घटना को लेकर थाना में बैठक हुई. बजरंग दल के जिला संयोजक श्रवण सिंह, भाजपा के प्रखंड मंत्री संजीत भालुक, मंदिर कमेटी के विप्लव साव, कालू सिंह को पुलिस ने लिखित रूप से 48 घंटे में कार्रवाई का भरोसा दिया. इसी बीच विहिप नेता विकास सिंह, विजय सिंह पहुंच गये. तत्काल कार्रवाई की मांग पर नारेबाजी करते हुए थाना परिसर में बैठ गये. पुलिस ने नरसिंहगढ़ से धालभूमगढ़ तक चौक-चौराहा व मंदिर परिसर में रैफ के जवानों को तैनात कर दिया.

48 घंटे की बंदी का आह्वान, सोमवार को होगी बैठक
मंदिर कमेटी के विप्लव साव ने कहा कि पुलिस ने 48 घंटे का समय मांगा है, इसलिए 48 घंटे तक बंदी रहेगी. आम लोगों से अपील है कि घटना के विरोध में अपनी दुकान व बाजार बंद रखें. रविवार को साप्ताहिक हाट को बंद रखने की अपील की गयी है. सोमवार को बैठक के बाद अगली रणनीति पर निर्णय लिया जायेगा.
Also Read : झारखंड : झंडा के बांस में आपत्तिजनक वस्तु बांधे जाने पर हंगामा, जमशेदपुर के कदमा में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात
घटना निंदनीय, कड़ी कार्रवाई होगी : ग्रामीण एसपी
ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि घटना निंदनीय है. शरारती तत्वों ने सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने का प्रयास किया है. पुलिस सफल नहीं होने देगी. ठोस कार्रवाई की जा रही है. जल्द आरोपी पकड़े जायेंगे.
क्या लिखा है पत्र में
मंदिर में मिले पत्र में टूटी-फूटी हिंदी में लिखा है- नरसिंहगढ़ के चुना अली व जावेद खान ने गलत ढंग से पैसे कमाये हैं. उसकी सीबीआई जांच हो. दोनों की पाकिस्तान की एक संस्था से मिलीभगत है, वहां से पैसे आते हैं. इस कुकृत्य के लिए भगवान से माफी मांगता हूं.

मंदिर की आड़ में माहौल बिगाड़ना निंदनीय
पत्र के संबंध में चुना अली व जावेद खान ने कहा कि घटना निंदनीय है. मुझसे दुश्मनी है, तो खुलकर सामने आये. किसी भी एजेंसी में लिखित शिकायत करें. मंदिर की आड़ में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ना अच्छी बात नहीं है. पुलिस दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे.
जनप्रतिनिधियों ने की निंदा, शांति बनाये रखने की अपील
पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, भाजपा नेता लखन मार्डी, जिप सदस्य करण सिंह, मुखिया बिलासी सिंह, पूर्व जिप आरती सामाद, पूर्व पंसस रत्ना मिश्रा, भाजपा नेत्री सुनीता देवदूत सोरेन ने घटना की निंदा की. लोगों से सामाजिक सौहार्द्र बनाकर रखने की अपील की. पुलिस से अविलंब अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग की.
घटना निंदनीय है. पुलिस जांच कर असल दोषी को सामने लाये और कड़ी सजा दिलाये. अंदर की कहानी जनता को बताया जाये. धार्मिक उन्माद फैलाने की इजाजत किसी को नहीं है.
जगदीश भकत, विधायक प्रतिनिधि, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम
खोजी कुत्ते से हुई जांच, नहीं मिली सफलता
पुलिस ने अपराधियों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली. खोजी कुत्ता मंदिर से लेकर भाटीसाल बस स्टैंड तक पहुंचा. इसके बाद रुक गया. डॉग स्क्वायड से कोई खास सफलता नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




