East Singhbum News : झामुमो के घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष बने दुर्गा मुर्मू

Published by : ANUJ KUMAR Updated At : 30 Mar 2025 11:56 PM

विज्ञापन

घाटशिला में झामुमो का प्रखंड सम्मेलन का आयोजन, खुदीराम हांसदा सचिव और बाबूलाल मुर्मू बने कोषाध्यक्ष

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला के होटल में रविवार को झामुमो का प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम के 20 सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक आदित्य प्रधान, सहायक चुनाव पर्यवेक्षक पिंटू दत्ता और विक्टर सोरेन की देखरेख में कार्यकर्ता सम्मेलन तथा प्रखंड कमेटी का चुनाव हुआ. इस चुनाव में प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों के लिए मतदान हुआ. इसमें 22 पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में शामिल हुए. 66 मतों में 64 कार्यकर्ताओं ने मतदान में हिस्सा लिया. इसमें एक रद्द हो गया. दो अनुपस्थित रहे. चुनाव को लेकर झामुमो घाटशिला प्रखंड कमेटी में दिन भर गहमा-गहमी रही.

वर्त्तमान अध्यक्ष वकील हेंब्रम को हराकर नये प्रखंड अध्यक्ष बने दुर्गा मुर्मू

झामुमो घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ. दुर्गा चरण मुर्मू को 27 मत मिले. वहीं वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम को 21 मत मिले और सुशील मार्डी को 15 मत प्राप्त मिले. एक मत रद्द कर दिया गया. दुर्गा मुर्मू और वकील हेंब्रम में कड़ा मुकाबला हुआ. दुर्गा मुर्मू महज छह वोट के जीत दर्ज कर प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित हुए. प्रखंड सचिव पद के लिए भी तीन उम्मीदवारों के बीच चुनाव हुआ. खुदीराम हांसदा ने 27 मत प्राप्त कर जीत हासिल की. वहीं वर्तमान सचिव रहे रतन महतो 19 मत लाकर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मो जलील को 15 मत मिले. इस चुनाव में तीन मत रद्द हुए. कोषाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ. बाबूलाल मुर्मू ने 34 मत लाकर बहुमत से जीत दर्ज की, जबकि अपा हेंब्रम को 27 मत मिले. इस पद के लिए भी कुल 64 मतदान हुए. इसमें तीन मत रद्द कर दिये गये. चुनाव परिणामों की घोषणा पर्यवेक्षक पिंटू दत्त ने की.

रण क्षेत्र में सिपाही जीतता है पर नाम कप्तान का होता है: मोहन कर्मकार

मुख्य अतिथि मोहन कर्मकार ने कहा कि कोई भी रण क्षेत्र में सिपाही जीतता है, पर नाम कप्तान का होता है. झामुमो एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलती है और संवैधानिक रूप से चुनाव कराती है. इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, इसलिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं. मौके पर सुशीला माडी, महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष छाया रानी साव, काजल डॉन, गोपाल कोईरी, चंचल सरकार, सत्यजीत कुंडू, भरत मुर्मू, रायसेन सोरेन, विकास मजूमदार, सुजय सिंह, मेघराय बेसरा, सचिन सरकार, कमल दास, प्रताप दास, अम्लान राय, सब्यसाची चौधरी, समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ KUMAR

लेखक के बारे में

By ANUJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola