ePaper

East Singhbhum News : बारातियों से भरी बस नदी में गिरी, बाल-बाल बचे 40 लोग

Updated at : 08 Feb 2026 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : बारातियों से भरी बस नदी में गिरी, बाल-बाल बचे 40 लोग

झारखंड-बंगाल सीमा पर सातगुड़ूम पुल पर शुक्रवार देर रात हुआ हादसा

विज्ञापन

गालूडीह. झारखंड और बंगाल की सीमा पर बाघुड़िया पंचायत के नरसिंहपुर स्थित सातगुड़ूम पहाड़ी नदी पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया. बारातियों से भरी एक बस (जेएच 05 एबी 8121) अनियंत्रित होकर सिंगल पुल से सीधे नदी में गिर गयी. गनीमत रही कि बस में सवार चालक, खलासी और 40 से अधिक बाराती बाल-बाल बच गये. कुछ लोगों को मामूली चोटें आयी हैं. कोई भी गंभीर रूप से हताहत नहीं हुआ है.

सिंगल पुल और चकाचौंध रोशनी से हुआ हादसा:

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सातगुड़ूम नदी पर बना यह पुराना पुल काफी संकरा (सिंगल) है, जबकि इसके दोनों ओर की सड़कें चौड़ी हैं. शुक्रवार रात बस पश्चिम बंगाल के एक शादी समारोह से डोमजुड़ी गांव लौट रही थी. पुल के पास दोनों तरफ से वाहनों की लाइटों की चकाचौंध के कारण चालक पुल की चौड़ाई का अंदाजा नहीं लग पाया और बस सीधे नीचे गिर गयी.

पानी की कमी और कम रफ्तार बनी जीवन रक्षक:

हादसे के समय बस की रफ्तार कम थी, जिससे यात्रियों को बड़ा झटका नहीं लगा. इसके अलावा, वर्तमान में वहां नये पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके डायवर्सन के कारण नदी के उस हिस्से में पानी रोक दिया गया था. बस जहां गिरी, वहां पानी नहीं होने और पत्थरों के बीच बस के फंस जाने से यात्रियों को सुरक्षित निकलने में मदद मिली.

सुरक्षा संकेतक लगाने की मांग:

निर्माणाधीन पुल और सिंगल लेन होने के कारण इस मार्ग पर रात के समय वाहन चलाना जोखिम भरा साबित हो रहा है. ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम और संकेतक लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

ग्रामीणों ने दूसरे वाहन का प्रबंध कर बारातियों को भेजा

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी. रात में यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरे वाहनों का प्रबंध किया गया, जिसके माध्यम से सभी को उनके गंतव्य तक भेजा गया. शनिवार सुबह गालूडीह पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची, तो बस नदी में पलटी मिली, लेकिन वहां कोई यात्री मौजूद नहीं था.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola