East Singhbhum News : रोजगार को ग्रामीणों ने चार घंटे सड़क जाम रखा 15 दिनों में नौकरी देने के समझौते पर खोला रास्ता

Updated:
विज्ञापन

मुखिया के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन चार घंटे तक बाधित रहा परिचालन

विज्ञापन

गालूडीह. स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग पर गुरुवार को एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी गांव के पास जमकर हंगामा हुआ. बेलाजुड़ी पंचायत के मुखिया भागीरथ सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हाइवे किनारे स्थित गोडाउन तक जाने वाली सड़क जाम कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने गोडाउन की मालवाहक गाड़ियों को करीब चार घंटे तक रोककर विरोध-प्रदर्शन किया.

बाहरी बनाम स्थानीय का मुद्दा:

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के पास स्थित बड़े गोडाउन में बड़ी कंपनियों का सामान रखा जाता है, लेकिन वहां स्थानीय युवाओं के बजाय बाहरी लोगों को काम पर रखा गया है. ग्रामीणों ने बताया कि जब स्थानीय युवक काम मांगने जाते हैं, तो उन्हें गेट से ही भगा दिया जाता है.

वार्ता के बाद बनी सहमति:

जाम की सूचना मिलने पर गोडाउन के मालिक विशाल पालसिनिया मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ वार्ता की. काफी देर तक चर्चा के बाद समझौता हुआ कि अगले 15 दिनों के भीतर आवश्यकतानुसार 15 स्थानीय ग्रामीणों को काम पर रखा जायेगा. इस लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया. वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हुआ. प्रदर्शन में राजेश बिषई, प्रदीप बिषई, लालमोहन बिषई और गणेश गिरि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola