East Singhbhum News : भूला गांव का ट्रांसफॉर्मर खराबतीन दिनों से अंधेरे में 200 परिवार

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : भूला गांव का ट्रांसफॉर्मर खराबतीन दिनों से अंधेरे में 200 परिवार

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी व सांसद को मांग पत्र सौंपा

विज्ञापन

बोड़ाम. बोड़ाम के भूला गांव में भारी बारिश से 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर जल गया है. गांव के करीब 200 परिवार तीन दिनों से अंधेरे में रहने को विवश हैं. ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों व सांसद विद्युत वरण महतो को इस संबंध में लिखित आवेदन सौंपा है. भूला निवासी सह भाजपा के बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी ने बताया कि लगातार बारिश से ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गयी. कुछ दिनों से किसी तरह लो वोल्टेज में विद्युत आपूर्ति हो रही थी. इस बीच भारी बारिश से ट्रांसफॉर्मर पूर्ण रूप से खराब हो गया. इसके बाद बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गयी. पूरा गांव अंधेरे में रह रहा है. इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. उन्होंने बताया कि बरसात में रात को अंधेरे में रहना खतरे से खाली नहीं है. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है. ज्ञापन सौंपने वालों में शांतनु मुखर्जी, भाग्यधर गोराई आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola