ePaper

East Singhbhum News : संस्कृति को बचाने के लिए आगे आये युवा वर्ग : मंगल कालिंदी

Updated at : 19 Jan 2026 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : संस्कृति को बचाने के लिए आगे आये युवा वर्ग : मंगल कालिंदी

पटमदा. टुसू प्रतिमा में पुनसा और चौड़ल में खोखरो गांव बने विजेता

विज्ञापन

पटमदा. बोड़ाम के भुइयांसिनान में आयोजित वीर शहीद डोरेन सिंह मुंडा टुसू मेला में रविवार को 25 हजार लोगों की भीड़ उमड़ी. मेला में जमशेदपुर, पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के लोग पहुंचे. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मंगल कालिंदी व विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, बोड़ाम जिला पार्षद प्रतिनिधि मानिक महतो, सुभाष कर्मकार, दीपंकर महतो, काजल सिंह उपस्थित थे. मौके पर विधायक ने शहीद डोरेन सिंह मुंडा की मूर्ति स्थल को सौंदर्यीकरण करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति को बचाने के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है. इधर, टुसू प्रतिमा में प्रथम पुनसा व चौड़ल में प्रथम पुरस्कार खोखरो गांव को मिला. विधायक ने पांच-पांच हजार रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया. मेला में ग्राम प्रधान देवेन सिंह, हिकीम महतो, भक्तरंजन भूमिज, शंकर कच्छप, सुकुमार बेसरा, शशि भूषण सिंह, चैतन कुमार बेसरा, गिरिधर सिंह, हरिहर सिंह, विनय मंडल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola