East Singhbhum News : बड़ाकुर्शी में पांच संदिग्ध दिखे, ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर खदेड़ा

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

भूतियाकोचा में ड्रोन देखने की अफवाह, कार में 5-6 लोगों होने की चर्चा

विज्ञापन

गालूडीह. घाटशिला अनुमंडल में बच्चा चोरी की अफवाहों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है. गुरुवार रात बड़ाकुर्शी गांव में पांच संदिग्धों के घुसने की खबर से तनाव फैल गया. ग्रामीण हाथ में लाठी, डंडा और पारंपरिक हथियार लेकर निकल पड़े. हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर संदिग्ध भागने में सफल रहे. इधर, बाघुड़िया पंचायत के भूतियाकोचा में लगातार दो दिनों से रात के समय आसमान में ड्रोन जैसी वस्तु उड़ती देखी गयी है. ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने मैदान में काले रंग की गाड़ी देखी, जिसमें मुंह बांधे हुए 5-6 लोग सवार थे. ग्रामीणों के पहुंचते ही गाड़ी की लाइट बंद कर फरार हो गये. इन घटनाओं के बाद ग्रामीण रात-रात भर पहरा दे रहे हैं.

कानून हाथ में न लें:

एसडीपीओ ने कहा कि ड्रोन जैसी उड़ती वस्तु की पुष्टि तब तक नहीं की जा सकती, जब तक वह बरामद न हो जाए. पुलिस हर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध की सूचना तुरंत पुलिस को दें और खुद कानून हाथ में न लें.

पुलिस की अपील अफवाहों पर न दें ध्यान

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार जागरुकता अभियान चला रहा है. घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने स्पष्ट किया कि बच्चा चोरी की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं. अभी तक न तो कोई बच्चा गायब हुआ है और न ही कोई संदिग्ध पकड़ा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola