Ghatshila News : बंद घर का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये उड़ाये
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Nov 2024 11:40 PM
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
निश्चिंतपुर गांव में पुजारी की हत्या के बाद बंद पड़ा था घर
गालूडीह. गालूडीह थाना क्षेत्र की बड़ाकुर्सी पंचायत के निश्चिंतपुर गांव में गुरुवार की रात्रि एक बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब पांच हजार रुपये की चोरी कर ली. इस संबंध में निश्चिंतपुर गांव निवासी तपन आचार्य ने बताया कि उनके पुत्र पुजारी अजय आचार्य (25) की हत्या के बाद उनका घर बंद पड़ा था. उन्हें इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह मिली. जब घर के पास गये, तो देखा कि ताला टूटा है. घर के अंदर सामान बिखरे मिले. सूचना पर गालूडीह पुलिस पहुंची. पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की. ग्रामीणों ने कहा कि चोरी के बारे में उनको कुछ जानकारी नहीं है. थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. घर में ताला तोड़ने का कोई निशान नहीं मिला है.
12 मार्च को अजय की हुई थी हत्या
मालूम हो कि अजय आचार्य की 12 मार्च 24 को हत्या हुई थी. अजय अपने घर से शौच जाने की बात कहकर 12 मार्च रात 8.30 बजे निकला था. जिसके बाद से लापता था. 13 मार्च को सुबह उसके घर से कुछ ही दूरी पर पुलिया के पास खून के धब्बे मिले थे. फिर आठ दिन बाद युवक का शव सुवर्णरेखा नदी में कुलियान गांव के पास मिला था. पुलिस अब तक हत्या के आरोपियों तक नहीं पहुंच पायी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










