हाथियों से सुरक्षा के बजाय मुआवजा देकर टाल रहा विभाग : भाजपा

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

<P><H2>चाकुलिया. </H2>चाकुलिया की जनसमस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एक दिवसीय रैली व धरना-प्रदर्शन किया. आंदोलन की शुरुआत सांसद कार्यालय से हुई, जहां से रैली निकाल कर कार्यकर्ता

विज्ञापन

चाकुलिया: चाकुलिया की जनसमस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एक दिवसीय रैली व धरना-प्रदर्शन किया. आंदोलन की शुरुआत सांसद कार्यालय से हुई, जहां से रैली निकाल कर कार्यकर्ता प्रखंड कार्यालय पहुंचे. मुख्य द्वार पर जनसभा की. सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो ने राज्य सरकार पर जनता को अधिकारों से वंचित करने का आरोप लगाया. वहीं, वरिष्ठ नेता सुशील शर्मा ने कहा कि वन विभाग हाथियों को हटाने के स्थायी उपाय के बजाय सिर्फ मुआवजा देकर मामला टाल रहा है.

इसके बाद राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया. इसमें अबुआ आवास की राशि समय पर देने, मंईयां सम्मान राशि का हर महीने भुगतान करने, वृद्धा, विकलांग व विधवा पेंशन महीने के पहले सप्ताह में देने, पंचायतों में धान बीज वितरण, 24 घंटे बिजली, खराब जलमीनारों की मरम्मत, केसीसी लोन सुविधा, 108 एम्बुलेंस सेवा नियमित करने, वन उत्पादों की उचित मूल्य पर खरीद, हाथियों के हमले पर 15 लाख का मुआवजा और महिलाओं के नाम 1 रुपये में जमीन रजिस्ट्री की व्यवस्था बहाल करने की मांगें शामिल हैं. मौके पर शतदल महतो, मनोरंजन महतो सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola