भूमिज भाषा शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में 23 परीक्षार्थी हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन
फोटो, बांगुड़दा स्कूल में परीक्षा देते परीक्षार्थी. | Prabhat Khabar Network

बांगुड़दा स्कूल में परीक्षा देते परीक्षार्थी. | Prabhat Khabar Network

बांगुड़दा स्कूल में भूमिज भाषा शिक्षक और कॉर्डिनेटर पद के लिए परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें पश्चिम बंगाल के 23 परीक्षार्थी शामिल हुए। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

आयोन अखड़ा तिरिलडीह, पोटका और टाटा स्टील फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को आदिवासी प्लस टू हाईस्कूल बांगुड़दा में भूमिज भाषा के शिक्षक व कॉर्डिनेटर नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ. पश्चिम बंगाल का केंद्र होने के कारण इस परीक्षा में वहां के विभिन्न क्षेत्रों से 23 परीक्षार्थी शामिल हुए. पर्यवेक्षक संतोष कुमार सिंह और भक्तरंजन भूमिज की देखरेख में परीक्षा तीन पालियों में संपन्न हुई. सामाजिक कार्यकर्ता अमर सिंह सरदार ने बताया कि 45 शिक्षक पदों के लिए झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर कुल 150 परीक्षार्थी शामिल हुए. मौके पर हरीश भूमिज और रतन भूमिज मुख्य रूप से उपस्थित थे.


विज्ञापन
Dilip Chandra Poddar

लेखक के बारे में

By Dilip Chandra Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola