East Singhbhum News : बांग्ला, ओड़िया और उर्दू राज्य में द्वितीय भाषा, जल्द स्कूलों में होगी पढ़ाई : रामदास

Published by : AVINASH JHA Updated At : 21 Apr 2025 11:58 PM

विज्ञापन

घाटशिला की विभूति संस्कृति संसद में पोइला बैशाख पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला की विभूति संस्कृति संसद के अध्यक्ष देवी प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता बांग्ला नववर्ष (पोइला बैशाख) के अवसर पर सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक मंचन किया गया. मुख्य अतिथि स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन व विशिष्ट अतिथि झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रिया भट्टाचार्य को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विभूति बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गयी.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. मंत्री रामदास ने कहा कि झारखंड सरकार ने बांग्ला, ओड़िया और उर्दू को राज्य की द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिया है. अब चुनौती है कि इन भाषाओं को प्राथमिक विद्यालयों में कैसे लागू किया जाये. इस पर सरकार ठोस योजना बना रही है. उन्होंने भरोसा दिया कि बहुत जल्द इन भाषाओं में पढ़ाई प्रारंभ होगी. मंत्री ने बताया कि जनजातीय भाषा के 10 हजार शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जारी है.

मऊभंडार में नेताजी पाठागार भवन बनेगा

उन्होंने घाटशिला को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल बताया. यह स्थान बिहार, बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कोने-कोने से पर्यटकों को आकर्षित करता है. विभूति संस्कृति संसद की योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से प्रथम फिल्म रिलीज के बाद यहां भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जायेगा. मऊभंडार में नेताजी पाठागार भवन और संस्कृति संसद में एक धर्मशाला निर्माण की दिशा में कार्य किया जायेगा.

संस्कृति, सभ्यता और मातृभाषा बचाने को आगे आयें : सुप्रियो भट्टाचार्य

विशिष्ट अतिथि सुप्रियो भट्टाचार्य ने घाटशिला को त्रिवेणी भूमि बताया. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र मानभूम, सिंहभूम और धालभूम के नाम से जाना जाता है. उन्होंने लोगों से अपील की, अपनी संस्कृति, सभ्यता और मातृभाषा को बचाने के लिए आगे आयें. अपने बच्चों को भी इसकी महत्ता बतायें. कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा.

मौके पर सुखदेव महाराज, ओमप्रकाश सिंह प्रदीप बनर्जी, एसडीओ सुनील चंद्र, एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, कालीपद गोरीई, विभूति संस्कृति सांसद सचिव मिट्ठू गांगुली, सुशांत सीट, सत्यजीत सीट, अधिवक्ता बबलू मुखर्जी, अमलान राय, किशोरी मोहन महतो, मौसमी चटर्जी, ज्योति मलिक, मुन्ना गुप्ता, डॉ रत्ना मुखर्जी, काजल डॉन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, सचिव खुदीराम हांसदा, दशमथ सोरेन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AVINASH JHA

लेखक के बारे में

By AVINASH JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola