East Singhbhum News : 350 आवेदन आये , अभी पोर्टल बंद है खुलने के बाद ही समाधान होगा : बीडीओ
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 18 Jul 2025 12:02 AM
घाटशिला प्रखंड कार्यालय में जनशिकायत निवारण दिवस का आयोजन
घाटशिला. घाटशिला प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन हुआ. बीडीओ यूनिका शर्मा के सामने ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं. मंईयां सम्मान योजना से संबंधित लगभग 350 आवेदन आये. बीडीओ ने बताया कि फिलहाल मंईयां योजना का पोर्टल बंद है. इसलिए अभी किसी भी आवेदन पर कार्रवाई संभव नहीं है. पोर्टल खुलने के बाद सभी आवेदनों की जांच की जायेगी. इसके बाद योजना में आ रही परेशानियों के कारण का भी पता लगाया जायेगा. कहा कि जितनी भी समस्याएं जनसुनवाई में आयी हैं, उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा. इस दौरान राशन, पेंशन और जल आपूर्ति से जुड़ी कई शिकायतें भी प्राप्त हुई. प्रखंड के 22 पंचायतों से आयी महिलाओं ने अपनी बातें रखीं. कई महिलाओं ने कहा पहले हमें मंईयां योजना का लाभ मिल रहा था, लेकिन अचानक बंद हो गया. प्रखंड मुख्यालय से लेकर पंचायत, प्रज्ञा केंद्र और बैंक तक चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है. मौके पर प्रखंड के कृषि प्रभारी, कल्याण प्रभारी, बीपीआरओ, बीपीओ, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










