East Singhbhum: बहरागोड़ा में 8 दिन पहले मिले जिंदा बम का सेना के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
बहरागोड़ा में मिला जिंदा बम
East Singhbhum (बहरागोड़ा): बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपोड़ा स्वर्णरेखा नदी में मिले बड़े से बम का निरीक्षण करने सेना के अधिकारी पहुंचे और बारिकी से पूरी जांच की. ग्रामीणों को बम से दूर रखने की सलाह दी गई है.
East Singhbhum (बहरागोड़ा): बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपोड़ा स्वर्णरेखा नदी में पिछले 8 दिन पहले मिले बम को डिफ्यूज करने के लिए सोमवार को भारतीय थल सेना विभाग के साथ झारखंड पुलिस की बम स्क्वायड टीम ने बम और बम मिलने वाले जगह का निरीक्षण किया. उसके बाद ड्रोन के माध्यम से पूरी जगह का बारीकी से मेजरमेंट किया गया. फिर आगे की प्रक्रिया के लिए चिंतन मंथन किया जा रहा है. बताया गया कि यह बम काफी शक्तिशाली है उसे निष्क्रिय करने के लिए विशेष संसाधनों की आवश्यकता पड़ेगी. बम को निष्क्रिय करने के लिए आवश्यक पहल की जा रही है.
आपके शहर में
ग्रामीणों को दी गई बम से दूर रहने की सलाह
सुरक्षा के दृष्टिकोण से बहरागोड़ा प्रशासन द्वारा जिंदा बम के चारों ओर घेराबंदी की गई है. वहीं ग्रामीणों को नदी पर मछली मारने बैल बकरी चराने के लिए जाने से सख्त मना किया गया है. नदी से लौटते वक्त सेना विभाग के अफसर को ग्रामीणों ने रोककर एक दूसरे बम होने की भी जानकारी दी. इस पर पहल करते हुए विभाग के अधिकारियों द्वारा कुदाल से खुदाई करके बम को निकाला गया. काफी जांच पड़ताल के पश्चात देखा गया कि वह बहुत पहले निष्क्रिय हो चुका था सिर्फ उसका कवर वहीं पर गिरा है.
दूसरी और बम स्क्वायड की टीम के पहुंचने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच चुकी थी. मौके पर डीएसपी अजीत कुजूर, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, राजाराम मुंडा, बहरागोड़ा और बरसोल थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, अभिषेक कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल के लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें…
जर्जर सड़क से रांची में कोकदोरो गांव के लोग परेशान, वर्षों से मरम्मत का इंतजार
धनबाद के सड़क हादसे में दुमका सीआईडी की एसआई की मौत, सरहुल मनाकर लौट रहीं थीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए