East Singhbhum News : झामुमो धालभूमगढ़ प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन व सचिव नरेन बने
Updated at : 08 Jul 2025 12:20 AM (IST)
विज्ञापन

नरसिंहगढ़ स्थित अग्रसेन भवन में सोमवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन हांसदा ने की.
विज्ञापन
धालभूमगढ़.
नरसिंहगढ़ स्थित अग्रसेन भवन में सोमवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन हांसदा ने की. बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया. अर्जुन हांसदा ने कहा कि बैठक में सभी पंचायत अध्यक्षों व पदाधिकारी को उपस्थित रहना चाहिए. संगठन के प्रति जागरूक, सचेत और सक्रिय रहें. सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संगठन व इसके कार्यक्रम के प्रति गंभीर रहना होगा. प्रखंड की सभी 11 पंचायतों के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य मिलाकर लगभग ढाई सौ की संख्या होती है. किसी भी विरोध-प्रदर्शन, धरना व अन्य कार्यक्रम में कम से कम इतनी संख्या जरूर उपस्थित रहनी चाहिए. इससे आम कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होता है. उन्होंने प्रखंड कमेटी के विस्तार की घोषणा की. इसमें प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, उपाध्यक्ष पुलक नामता, चैतन्य मुर्मू, विक्रम सोरेन, सुकरा मुंडा एवं धीरेंद्र नाथ पाल, सचिव नरेन सोरेन, सहसचिव सरबत मुर्मू, मंगल हांसदा, छोटराय मुर्मू, संगठन सचिव सुबोध मुर्मू, कार्यालय सचिव रंजीत उपाध्याय, मीडिया प्रभारी तपन बनर्जी एवं अर्जुन मांडी, कोषाध्यक्ष कमल मंडल को चुना गया.कार्यकारिणी सदस्य : विक्रम टुडू, जीवन हेंब्रम, शेख ज़ुल्हास, फुलमनी टुडू, गुरुवारी सोरेन, गुरुवारी हांसदा, मानकी मांडी, भारती पासवान, पिरुस हांसदा, दुखिया मुर्मू, प्रणव महतो, देवला हांसदा, कुर्बान अली, उत्तम घोड़ेई एवं धनीराम टुडू का चयन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




