East Singhbhum News : गूंज महोत्सव : आवारा हवा का झोंका हूं...

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 29 Jan 2026 12:25 AM

विज्ञापन

चाकुलिया की प्रतिभाओं के लिए गूंज महोत्सव बनेगा मील का पत्थर : सविता महतो

विज्ञापन

चाकुलिया. चाकुलिया स्थित डाक बंगला परिसर में गूंज महोत्सव के छठे दिन बुधवार को गायक अल्ताफ राजा ने अपने सुरीले अंदाज में दर्शकों को खूब झुमाया. डाक बंगला परिसर में कव्वाली नाइट आयोजित हुआ. गायक अल्ताफ राजा ने अपनी जादुई आवाज से माहौल को खुशनुमा बना दिया. आवारा हवा का झोंका हूं, आ निकला हूं पल दो पल के लिए…, दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है…, आने से उसके आये बहार…, परदा है परदा…, हम वो दीवाने हैं जो ताजा हवा लेते हैं…, दिल सच्चा और चेहरा झूठा… गाने गाकर दर्शकों की तालियां बटोरीं.

मंत्री दीपक बिरुवा ने कार्यक्रम को सराहा:

मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, विशिष्ट अतिथि घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, स्थानीय विधायक समीर मोहंती उपस्थित थे. अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. गुलदस्ता और मोमेंटो देकर अतिथियों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि दीपक बिरुवा ने कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने कहा कि आयोजन बेमिसाल है. मौके पर बिनोद सिंह, गोल्डी तिवारी, लालटू महंतो, गौतम दास, प्रमुख धनंजय करुणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, राकेश मोहंती, बाप्पा दास, विशाल बड़ाइक, राजा बारीक आदि उपस्थित थे.

म्यूजिक में जमशेदपुर की पूर्वाषा राय प्रथम

इसके पहले पांचवें दिन मंगलवार को सारेगामापा म्यूजिक मुकाबला का आयोजन हुआ. इसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल व ओडिशा से लगभग दो दर्जन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि ईचागढ़ की विधायक सविता महतो उपस्थित हुईं. उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि गूंज महोत्सव चाकुलिया की प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा. प्रतिभागियों ने सुरों का ऐसा तान छेड़ा कि लोग अपनी कुर्सी से चिपके रहे. सारेगामापा म्यूजिक मुकाबला प्रतियोगिता में जमशेदपुर स्थित टेल्को की पूर्वाषा राय प्रथम, कोलकाता से आए हारुन रशीद द्वितीय व घाटशिला मऊभंडार से आए ईशान छेत्री तीसरे स्थान पर रहे. पूर्वाषा को 15000 नगद व ट्रॉफी, हारुन को 10,000 नगद व ट्रॉफी तथा ईशान को 5000 नगद व ट्रॉफी दी गयी.

घाटशिला के ईशान बने सेकंड रनर-अप

घाटशिला. घाटशिला का ईशान छेत्री 21वें गूंज महोत्सव चाकुलिया में सारेगामापा संगीत प्रतियोगिता में सेकंड रनर-अप रहा. प्रतियोगिता में 31 प्रतिभागियों ने भाग लिया. शानदार गायन के दम पर ईशान ने निर्णायक मंडली और दर्शकों का दिल जीत लिया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जमशेदपुर (टेल्को) की पूर्वाशा राय को व द्वितीय स्थान कोलकाता के हारून रशीद ने हासिल किया. विजेताओं को बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने सम्मानित किया. ईशान इसके पहले झारखंड आइडल के विजेता रह चुके हैं. पत्रकारों के ईशान छेत्री की सफलता पर बुधवार को घाटशिला प्रेस क्लब ने सम्मानित किया.

जीके में मुढाल हाई स्कूल प्रथम

इस दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मुढाल उत्क्रमित हाई स्कूल प्रथम, मनोहर लाल हाई स्कूल द्वितीय तथा राम कृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश हाई स्कूल तीसरे स्थान पर रहा.

साइकिल रेस : राजनगर के युवाओं का दबदबा

गूंज महोत्सव के छठे दिन साइकिल रेस प्रतियोगिता हुई. पश्चिम बंगाल की सीमा पर सटे बेंद गांव से साइकिल रेस शुरू हुई, जो चाकुलिया बिरसा चौक होते हुए डाक बंगला पहुंचकर समाप्त हुई. इसमें हिंदू हांसदा (राजनगर) प्रथम, सुंदर मुर्मू (राजनगर) द्वितीय तथा पांडु महतो (राजनगर) तीसरे स्थान पर रहे. दर्जनों की संख्या में प्रतिभागी साइकिल रेस में शामिल हुए. पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर ने कब्जा जमा लिया.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola