लोगों को सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण देना प्रशासन की जिम्मेदारी : सोमेश

Author Mdparwez|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक करते विधायक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने रथयात्रा की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने भयमुक्त वातावरण पर जोर दिया।

विज्ञापन

घाटशिला. श्री जगन्नाथ रथयात्रा को शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में विधायक सोमेश चंद्र सोरेन की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय विधि-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक की. बैठक में डीसीएलआर नित निखिल सुरीन, एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी, मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार रजवार समेत विभिन्न थाना प्रभारी मौजूद थे. विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात, शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जायें. आम लोगों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. पुलिस-प्रशासन को जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने व असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए विधि-व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola