East Singhbhum News : मुसाबनी : कुइलीसूता-बाकड़ा मार्ग पर पुलिया अधूरी, डायवर्सन पर फंस रहे वाहन, परेशानी

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : मुसाबनी : कुइलीसूता-बाकड़ा मार्ग पर पुलिया अधूरी, डायवर्सन पर फंस रहे वाहन, परेशानी

सैकड़ों लोग इसी रास्ते से अपने गंतव्य तक जाते हैं

विज्ञापन

मुसाबनी. कुइलीसूता चौक से भंडारबोरो-काठसाकड़ा होते हुए बाकड़ा चौक तक सड़क और पुलिया का निर्माण कार्य अधूरा रहने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. काठसाकड़ा गांव के समीप पुलिया निर्माण के लिए सड़क पर बड़ा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है, जो अब दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है.

पुलिया निर्माण स्थल पर संवेदक द्वारा सही तरीके से डायवर्सन नहीं बनाया गया है. हाल की बारिश से कीचड़ जमा हो गया है, जिसमें दोपहिया और चार पहिया वाहन लगातार फंस रहे हैं. इसके अलावा, सड़क पर मेटल (पत्थर) बिछाकर छोड़ देने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है.

चार प्रखंडों की लाइफलाइन है सड़क

यह महत्वपूर्ण मार्ग धालभूमगढ़, गुड़ाबांदा, डुमरिया और मुसाबनी प्रखंड के दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ता है. प्रतिदिन सैकड़ों लोग इसी रास्ते से अपने गंतव्य तक जाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि मकर संक्रांति से पहले से ही निर्माण कार्य बंद पड़ा है, जिससे इलाके की रफ्तार थम सी गयी है. नियमों के विपरीत, संवेदक ने कार्यस्थल पर योजना से संबंधित कोई सूचना पट्ट नहीं लगाया है. इसके चलते ग्रामीणों को कार्य की लागत, पूर्ण होने की तिथि और विभाग की जानकारी नहीं मिल पा रही है.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola