बैंक ऑफ इंडिया से " 2.1 लाख उड़ाया

Updated at : 30 Apr 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया से " 2.1 लाख उड़ाया

घाटशिला : घाटशिला थानांतर्गत मुख्य सड़क किनारे बैंक ऑफ इंडिया शाखा में शनिवार की सुबह 11 से 12 बजे के बीच व्यवसायी बैजनाथ अग्रवाल का कर्मचारी विष्णु शर्मा का ध्यान भटकाकर दो लाख एक हजार रुपये उड़ा लिये. दरअसल विष्णु शर्मा थैला में 3 लाख 62 हजार रुपये लेकर बैंक पहुंचा. काउंटर पर रुपये रख […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला थानांतर्गत मुख्य सड़क किनारे बैंक ऑफ इंडिया शाखा में शनिवार की सुबह 11 से 12 बजे के बीच व्यवसायी बैजनाथ अग्रवाल का कर्मचारी विष्णु शर्मा का ध्यान भटकाकर दो लाख एक हजार रुपये उड़ा लिये. दरअसल विष्णु शर्मा थैला में 3 लाख 62 हजार रुपये लेकर बैंक पहुंचा. काउंटर पर रुपये रख रहा था. इसी बीच पीछे से एक व्यक्ति ने कहा कि कुछ रुपये नीचे गिर गये हैं. विष्णु जैसे ही रुपये

देखने के लिए नीचे झुका. उस दौरान काउंटर पर रखे 2 लाख 1 हजार रुपये की गड्डी लेकर फरार हो गया. घटना के बाद बैजनाथ अग्रवाल ने शाखा प्रबंधक रविकांत चौधरी को दूरभाष पर जानकारी दी. शाखा प्रबंधक जमशेदपुर में बैठक में थे. उन्होंने बैंक के वरीय पदाधिकारी
को जानकारी दी. श्री अग्रवाल ने लिखित शिकायत थाने में की. बैंक के शाखा प्रबंधक रविकांत चौधरी ने कहा कि वे अपने स्तर से व्यक्ति का पता लगा रहे हैं.
शाखा प्रबंधक के आने के बाद भी व्यवसायी शाखा पहुंचा : शाम में प्रबंधक घाटशिला शाखा पहुंचे. इसके बाद व्यवसायी बैजनाथ अग्रवाल भी शाखा पहुंचे. उन्होंने कहा कि कर्मचारी विष्णु शर्मा पर उन्हें 99.9 प्रतिशत विश्वास है. बैंक की शाखा तक रुपये पहुंचे हैं. व्यवसायी ने कहा कि जिस व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है. उसे पूर्व से जानकारी थी कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं. बैंक में शाखा प्रबंधक और गार्ड नहीं हैं.
शाखा में नहीं था गार्ड, सीसीटीवी कैमरे भी सात दिनों से बंद
शाखा प्रबंधक ने बताया कि एक सप्ताह से सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है. इसके कारण शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं. 30 अप्रैल से कैमरा काम करने लगेंगे. दूसरी तरफ व्यवसायी ने बताया कि बैंक में गार्ड नही है. इसके कारण घटना हुई. व्यवसायी ने कहा कि जब कर्मचारी विष्णु शर्मा काउंटर पर राशि जमा कर रहा था. उस समय काउंटर पर महिला कर्मचारी थी. महिला कर्मचारी ने विष्णु शर्मा से खुदरा नोट का जिक्र किया. तब तक कर्मचारी के पीछे खड़ा व्यक्ति शाखा से रुपये लेकर गायब हो चुका था. व्यवसायी ने कहा कि इस घटना की शिकायत प्रशिक्षु आइपीएस सह थाना प्रभारी से की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola