फोगड़ा को दो मामलों में मिल चुकी है सजा

घाटशिला : घाटशिला के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत से नक्सली जामुआ गांव निवासी फोगड़ा मुंडा को दो मामलों में सजा मिल चुकी है. विदित हो कि फोगड़ा मुंडा को जिला एवं अपर सत्र न्यायधीश की अदालत में एसटी संख्या 300/13 में आजीवन कारावास और एसटी 301/13 में सजा मिल चुकी है. उसे […]
घाटशिला : घाटशिला के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत से नक्सली जामुआ गांव निवासी फोगड़ा मुंडा को दो मामलों में सजा मिल चुकी है. विदित हो कि फोगड़ा मुंडा को जिला एवं अपर सत्र न्यायधीश की अदालत में एसटी संख्या 300/13 में आजीवन कारावास और एसटी 301/13 में सजा मिल चुकी है. उसे एसटी 43/2011 में पेशी के लिए लाया गया था.
इसी दौरान वह कोर्ट हाजत से फरार हो गया था. उसके साथ दो कैदी और भागे थे. इस मामले में जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोर्ट हाजत की सुरक्षा में लगे लगभग एक दर्जन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया था. विदित हो कि फोगड़ा मुंडा 2 मार्च 2014 को फुलडुंगरी कोर्ट हाजत से पुलिस को चमका देकर फरार हो गया था. फोगड़ा समेत दो आरोपी, तो पुलिस पकड़ में नहीं आ सके थे. मगर एक कैदी को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया था. फोगड़ा समेत अन्य कैदियों के कोर्ट हाजत से भागने के मामले में घाटशिला थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




