आजसू नेता को एसडीओ ने ऑफिस से निकाला

Updated at : 19 Feb 2017 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
आजसू नेता को एसडीओ ने ऑफिस से निकाला

आजसू के केंद्रीय सचिव ने कहा- डीसी से करेंगे एसडीओ की शिकायत दुकानदारों की समस्या लेकर गये थे एसडीओ ऑफिस घाटशिला : अतिक्रमण हटाने के नाम पर 17 फरवरी की शाम को पुलिस द्वारा दुकानदार की पिटाई मामले में शनिवार को एसडीओ से उनके कार्यालय में मिलने पहुंचे आजसू के केंद्रीय सदस्य राजू कर्मकार और […]

विज्ञापन

आजसू के केंद्रीय सचिव ने कहा- डीसी से करेंगे एसडीओ की शिकायत

दुकानदारों की समस्या लेकर गये थे एसडीओ ऑफिस
घाटशिला : अतिक्रमण हटाने के नाम पर 17 फरवरी की शाम को पुलिस द्वारा दुकानदार की पिटाई मामले में शनिवार को एसडीओ से उनके कार्यालय में मिलने पहुंचे आजसू के केंद्रीय सदस्य राजू कर्मकार और सुखलाल हेंब्रम ने एसडीओ पर इन्हें ऑफिस से बाहर निकालने का आरोप लगाया है. इसे लेकर आजसू के केंद्रीय सचिव कन्हैया सिंह ने कहा कि एसडीओ के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत की जायेगी.
उन्होंने कहा कि दुकानदारों ने जिला परिषद सदस्य राजू कर्मकार को उनके आंदोलन का प्रतिनिधित्व करने को कहा था. इस कारण वे दुकानदारों को लेकर अनुमंडल कार्यालय आये थे. राजू कर्मकार और सुखलाल हेंब्रम कार्यालय में दुकानदारों के साथ घुसे, तो उन्हें कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया. श्री सिंह ने कहा कि वे चुप नहीं बैठेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola