बॉडीगार्ड से कमांडर बन गया था 10 लाख का इनामी सचिन

Updated at : 19 Feb 2017 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
बॉडीगार्ड से कमांडर बन गया था 10 लाख का इनामी सचिन

घाटशिला : दस लाख इनामी नक्सली सचिन एक करोड़ का इनामी पश्चिम बंगाल स्टेट कमेटी के सचिव असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ राकेश जी का बॉडीगार्ड था. राहुल का सरेंडर करने के बाद सचिन का कद बढ़ा और वह कमांडर बना. पटमदा थाना क्षेत्र के पश्चिम बंगाल सीमा से सटे झुझका गांव निवासी नक्सली राम […]

विज्ञापन

घाटशिला : दस लाख इनामी नक्सली सचिन एक करोड़ का इनामी पश्चिम बंगाल स्टेट कमेटी के सचिव असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ राकेश जी का बॉडीगार्ड था. राहुल का सरेंडर करने के बाद सचिन का कद बढ़ा और वह कमांडर बना. पटमदा थाना क्षेत्र के पश्चिम बंगाल सीमा से सटे झुझका गांव निवासी नक्सली राम प्रसाद मांडी उर्फ सचिन सनातन मांडी का पुत्र है. 14 वर्ष की उम्र में वह नक्सली दस्ते में शामिल हुआ था. वर्ष 2008-09 के दौरान वह आकाश जी का अंगरक्षक

हुआ करता था. पिछले दिनों राहुल ने अपनी पत्नी संग सरेंडर कर दिया. इसके बाद संगठन ने सचिन का कद बढ़ाया और उसे कमांडर बनाया. सचिन वर्ष 2002 में जब उसकी उम्र 14 वर्ष थी, तब परिवार को छोड़कर माअोवादी संगठन में चला गया. माअोवादी से जुड़ने के बाद सचिन अन्य साथियों के साथ दलमा के जंगलों में कैंप बना कर रहता था, पर घर नहीं आता था. इस बीच सचिन से परिवार वालों को मिलने की इच्छा होती थी, तो आते-जाते कभी-कभार जंगल में ही भेंट मुलाकात हो जाती थी. सचिन के घर में पिता सनातन मांडी, माता पानसरी मांडी, बड़ी बहन फूलमनी मांडी व भाई छुटुलाल मांडी है.

खेती कर जीवन बसर कर रहा सचिन का परिवार
झुझका गांव निवासी सनातन मांडी का पूरा परिवार दो वक्त की रोटी के लिए खेती करता है. घर से दो किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल सीमा पर दो बीघा जमीन पर खोदे गये डोभा के सहारे इन दिनों बैंगन, टमाटर व लौकी की खेती की है. खेती का कार्य में सनातन मांडी, उसकी पत्नी, भाई, बेटा, बेटी व बहू कर रहे हैं. सचिन की बड़ी बहन फूलमनी सुचांद मांडी मनरेगा डोभा खुदार्इ में मजदूरी कर रही है. सचिन के पिता ने बताया कि खेती में उपजाये गये बैंगन, टमाटर आदि साग-सब्जियां जमशेदपुर में ले जाकर बेचते हैं. वे लोग काफी गरीब हैं. टूटे हुए फूस व एस्बेस्टस की घर की मरम्मत कराने के लिए पैसे नहीं है. अबतक वे अपनी बेटी की शादी नहीं कर पाये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola