पाकुड़ : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू ने पाकुड़ जिला के संगठन का विस्तार किया है. प्रेस विज्ञप्ति जारी कर श्री टुडू ने बताया है कि संगठन को मजबूत करने की दिशा में कमेटी का विस्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत किये जाने का लक्ष्य है. कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है. इसे देखते हुए नये-पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जिले के संगठन का विस्तार किया गया है. ताकि संगठन में सबसे ज्यादा मजबूती आ सके.
Advertisement
कई नये चेहरों को भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेवारी
पाकुड़ : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू ने पाकुड़ जिला के संगठन का विस्तार किया है. प्रेस विज्ञप्ति जारी कर श्री टुडू ने बताया है कि संगठन को मजबूत करने की दिशा में कमेटी का विस्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत किये जाने का लक्ष्य है. […]
इन्हें मिली इन पदों पर जिम्मेवारी
जिलाध्यक्ष द्वारा जारी किये गये नयी सूची में उपाध्यक्ष रतन कुमार साहा, दुर्गा मरांडी, सुरीफुल हेंब्रम, विजय भगत, मोतीलाल मंडल व दिलीप सिंह, महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद भगत व बलराम दूबे, मंत्री सपन कुमार दुबे, लक्ष्मण राय, पार्वती देवी पासवान, बैजंती भगत, जानकी देवी भगत, कोषाध्यक्ष अनूप सिन्हा विश्वास, मीडिया प्रभारी भास्कर पांडे को बनाया गया है. वहीं स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में पूर्व विधायक बेणी प्रसाद गुप्ता, पूर्व सांसद देवीधन बेसरा,
रंजीत कुमार तिवारी, अनुग्राहित प्रसाद साह, सुफल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, विवेकानंद तिवारी, जिप अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला, महिला मोरचा के प्रदेश महामंत्री शीला रानी हेंब्रम समेत 50 लोगों को शामिल किया गया है. जबकि जिला कार्य समिति सदस्य के रूप में मुनिलाल मंडल, शिखा देवी, शम्पा साहा, मनोरम देवी, उर्मिला देवी समेेत 30 लोगों को शामिल किया गया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement