समाज की मजबूती पर दिया बल गालूडीह. आदिम भूमिज मुंडा समाज की बैठक

Updated at : 09 Jan 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
समाज की मजबूती पर दिया बल गालूडीह. आदिम भूमिज मुंडा समाज की बैठक

गालूडीह : गालूडीह से सटे उलदा सामुदायिक क्लब भवन में रविवार को आदिम भूमिज-मुंडा महाल के बैनर तले भूमिज-मुंडा समाज की जिला स्तरीय बैठक हुई. इसमें सामाजिक एकजुटता का संकल्प लिया गया. शहीद जगन्नाथ सिंह, रघुनाथ सिंह, बैजनाथ सिंह और गंगा नारायण सिंह की तसवीर पर माल्यार्पण के साथ बैठक शुरू हुई. इसमें भूमिज-मुंडाओं की […]

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह से सटे उलदा सामुदायिक क्लब भवन में रविवार को आदिम भूमिज-मुंडा महाल के बैनर तले भूमिज-मुंडा समाज की जिला स्तरीय बैठक हुई. इसमें सामाजिक एकजुटता का संकल्प लिया गया.

शहीद जगन्नाथ सिंह, रघुनाथ सिंह, बैजनाथ सिंह और गंगा नारायण सिंह की तसवीर पर माल्यार्पण के साथ बैठक शुरू हुई. इसमें भूमिज-मुंडाओं की वर्तमान सामाजिक संगठन की जवाबदेही, सामाजिक संगठन का स्वावलंबन होना आवश्यक क्यों, चुआड़ विद्रोह पर भूमिज -मुंडा समाज समिति चुप क्यों और वीर अमर शहीद गंगा नारायण सिंह का शहीद दिवस पालन करने पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में असीत सिंह सरदार ने समाज को संगठित करने पर बल दिया. कहा कि समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है. इसे संजोह कर रखना होगा. वर्तमान में सामाजिक बिखराव हो रहा है. एकता और एकजुटता से बिखराव को रोक हम आगे बढ़ सकते हैं.
जिलाभर के सदस्य शामिल हुए: बैठक में घाटशिला, पोटका, पटमदा, जमशेदपुर, मुसाबनी, चाकुलिया, बहरागोड़ा, डुमरिया, गुड़ाबांदा, बड़ाम आदि प्रखंडों से समाज के लोग शामिल हुए और अपने विचार रखे. बैठक में शरद सिंह सरदार, चुन्नू भूमिज, बांसती प्रसाद सिंह, आंतक सिंह, पूर्ण चंद्र सिंह, प्रवीर सिंह, लक्ष्मी सिंह, खिरोद सिंह, गौर मोहन सिंह, नरेश सिंह, फनी भूषण सिंह, लक्ष्मण सिंह, नारायण सिंह, शंभू सिंह, शंकर सिंह, पशुपति सिंह, मनोरंजन सिंह, रंजीत सिंह, मनोहर सिंह, रोहिनी सिंह, बीएन सिंह, अरुण सिंह, दिनेश सिंह उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola