झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघकर्मी गये हड़ताल पर

Updated at : 08 Jan 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघकर्मी गये हड़ताल पर

जेइ ने कहा- मानव दिवस में कार्यरत आठ कर्मचारी हड़ताल पर गये घाटशिला : झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ की हड़ताल 6 जनवरी से ही शुरू हो गयी है. संघ के बैनर तले श्रमिकों ने स्टेशन चौक पर प्रदर्शन किया और घोषणा की कि उनकी हड़ताल शुरू हो गयी है. चार सूत्री के मांगों […]

विज्ञापन

जेइ ने कहा- मानव दिवस में कार्यरत आठ कर्मचारी हड़ताल पर गये

घाटशिला : झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ की हड़ताल 6 जनवरी से ही शुरू हो गयी है. संघ के बैनर तले श्रमिकों ने स्टेशन चौक पर प्रदर्शन किया और घोषणा की कि उनकी हड़ताल शुरू हो गयी है. चार सूत्री के मांगों के समर्थन हड़ताल पर चले गये हैं. हड़ताल पर गये कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें स्थायीकरण किया जाय. वे फ्रेंचाइजी के आधार पर काम नहीं करेंगे. उन्हें 79 दिन की बजाय एक साल की हाजरी दी जाए. ट्रेड टेस्ट के आधार पर मिस्त्रियों को बहाल किया जाए.
इधर, कनीय अभियंता संतोष कुमार दास ने बताया कि उन्हें आठ ही कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की सूचना मिली है. उन्होंने कहा कि ऊर्जा बोर्ड से एक चिठ्ठी आयी है. इसमें कहा गया है कि अगर हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारी सात जनवरी तक वापस चले आते हैं तो उन्हें काम पर रख लिया जायेगा. लेकिन विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ के कर्मचारी हड़ताल से वापस नहीं लौटे हैं. हड़ताल पर जाने वालों में संतोष कुमार, गिरिश माहली, रमेश गिरी, कार्तिक, कृष्णा नमाता, नील कमल, विक्की, सोनू उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola