दलमाबेड़ा में कटारी से छोटे भाई की हत्या
Updated at : 01 Jan 2017 4:01 AM (IST)
विज्ञापन

अंधविश्वास . डायन-बिसाही का आरोप लगा दिया घटना को अंजाम हत्या के दोनों आरोपी ने अपराध स्वीकारा, कटारी समेत दोनों गिरफ्तार मुसाबनी : अंधविश्वास के कारण डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए ओझा-गुणी के चक्कर में फॉरेस्ट ब्लॉक के दलमाबेड़ा में चचेरे भाइयों ने अपने भाई छोटा मांगू बानरा (40) की कटारी से काट कर हत्या […]
विज्ञापन
अंधविश्वास . डायन-बिसाही का आरोप लगा दिया घटना को अंजाम
हत्या के दोनों आरोपी ने अपराध स्वीकारा, कटारी समेत दोनों गिरफ्तार
मुसाबनी : अंधविश्वास के कारण डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए ओझा-गुणी के चक्कर में फॉरेस्ट ब्लॉक के दलमाबेड़ा में चचेरे भाइयों ने अपने भाई छोटा मांगू बानरा (40) की कटारी से काट कर हत्या कर दी. यह घटना शुक्रवार दोपहर तीन बजे की है. जानकारी के अनुसार घटना के समय छोटा मांगू बानरा अपने घर के आंगन में खटिया पर बैठा था. उसके पैर में जख्म होने के कारण वह चलन में असमर्थ था. उसी समय उसका चचेरा भाई बड़ा मांगू बानरा तथा राम सिंह बानरा उसके घर पहुंचे और बगल में रखी हुई कटारी लेकर छोटा मांगू बानरा के सिर पर हमला कर दिया. पति पर धारदार हथियार से हमले होते देख उसकी पत्नी रायमुनी बानरा ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया. इसी क्रम में उसके बांईं हथेली में हमलावरों ने कटारी से प्रहार कर दिया. जिससे वह घायल हो गयी.
कटारी से घायल छोटा मांगू बानरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हत्यारे तांबाजुड़ी के ग्राम प्रधान फुरमाल टुडू के पास पैदल शाम को पहुंचे और घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर पंसस महेश्वर हांसदा, पूर्व मुखिया सोहन सिंह बानरा, उप मुखिया तथा प्रखंड बीस सूत्री के सदस्य पोरमा बानरा दलमाबेड़ा शाम को पहुंचे तो छोटा मांगू बानरा का शव उसके घर के आंगन में लथपथ पड़ा पाया. पंचायत प्रतिनिधियों ने रात में जादूगोड़ा थाना को इसकी जानकारी दी. दूसरे दिन गांव पहुंची पुलिस : शनिवार को सुबह करीब दस बजे जादूगोड़ा थाना प्रभारी जितेंद्र राम के नेतृत्व में दलमाबेड़ा टोला पुलिस पहुंची. साथ में सोहन सिंह बानरा, परमा बानरा, महेश्वर हांसदा भी थे.डायन-बिसाही की शक में की हत्या: पुलिस के समक्ष हत्याकांड के आरोपी बड़ा मांगू बानरा एवं राम सिंह बानरा ने हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने डायन-बिसाही के शक में की हत्या की.
हत्या के आरोपी बड़ा मांगू बानरा के हाथ में घाव हुआ है. वह ठीक नहीं हो रहा है. उसके अनुसार उसने पहाड़कोचा के एक ओझा से पूजा करायी तो उसने उसके हाथ में टोटका किए जाने की बात कही. ओझा की बात पर छोटा मांगू बानरा की उसने हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों को किसी तरह का अफसोस नहीं है. पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर जादूगोड़ा थाना ले गयी. मृतका की घायल पत्नी के बयान पर दोनों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेजा गया.
घर पर पड़ा मृतक का शव.
आरोपी बड़ा मांगू बानरा. व आरोपी राम सिंह बानरा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




