फिजियोथेरेपी मशीन में हुआ ब्लास्ट, दो झुलसे

जादूगोड़ा/जमशेदपुर : जादूगोड़ा के यूसिल अस्पताल में मंगलवार को अस्पताल में फिजियोथेरेपी मशीन में जोरदार ब्लास्ट हुआ. इस दौरान मौके पर मौजूद यूसिल अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट विनोद कुमार द्विवेदी (45) गंभीर रूप से जख्मी हो गये. अस्पताल में काम करने वाली ठेका मजदूर पूर्णिमा मुखी भी अांशिक रूप से जख्मी हो गई. अस्पताल के फिजियोथेरेपी […]
जादूगोड़ा/जमशेदपुर : जादूगोड़ा के यूसिल अस्पताल में मंगलवार को अस्पताल में फिजियोथेरेपी मशीन में जोरदार ब्लास्ट हुआ. इस दौरान मौके पर मौजूद यूसिल अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट विनोद कुमार द्विवेदी (45) गंभीर रूप से जख्मी हो गये. अस्पताल में काम करने वाली ठेका मजदूर पूर्णिमा मुखी भी अांशिक रूप से जख्मी हो गई. अस्पताल के फिजियोथेरेपी कक्ष में जोर की आवाज होने के बाद पहुंचे अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने विनोद के बदन पर लगी आग को बुझाया. प्राथमिक उपचार करने के बाद विनोद को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया. घटना मंगलवार दोपहर की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




