कॉलेज बंद कराने से नहीं शुरू होगी पीजी की पढ़ाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Sep 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला में अभाविप ने नगर भ्रमण कर सभा की , पीजी पढ़ाई के लिए विवि स्तर पर पहल की जरूरत घाटशिला : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को घाटशिला में स्टेशन चौक से नगर मंत्री गणेश प्रजापति के नेतृत्व में रैली निकाली. इसके बाद नगर भ्रमण कर शक्ति प्रदर्शन किया. नगर भ्रमण में शामिल […]
विज्ञापन
घाटशिला में अभाविप ने नगर भ्रमण कर सभा की , पीजी पढ़ाई के लिए विवि स्तर पर पहल की जरूरत
घाटशिला : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को घाटशिला में स्टेशन चौक से नगर मंत्री गणेश प्रजापति के नेतृत्व में रैली निकाली. इसके बाद नगर भ्रमण कर शक्ति प्रदर्शन किया. नगर भ्रमण में शामिल अभाविप सदस्य हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिये हुए थे. अभाविप सदस्यों ने आमरा लोड़बो, आमरो जितबो, न माओवाद न नक्सलवाद, सबसे पहले राष्ट्रवाद का नारा लगाया. रैली स्टेशन से निकल कर मुख्य पथ का परिभ्रमण करते हुए सुभाष चौक पहुंची. यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर अभाविप सदस्यों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.
इसके बाद रैली शहीद दिलीप बेसरा स्मारक स्थल पहुंची और दिलीप बेसरा की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की. यहां आयोजित सभा में मुख्य अतिथि सतनाम सिंह ने का कहा कि कॉलेज जबरन बंद कराने से स्नातकोत्तोर की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकती है. इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर पहल करने की जरूरत है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिस मकसद से चुनाव मैदान में उतरी है. उस मकसद को पूरी करेगी. धन्यवाद ज्ञापन रोहित कुमार शुक्ला ने किया. इस मौके पर शशिकांत पाठक, मोहित साह, प्रदीप शर्मा, दिनेश बाल्मिकी, पुरुषोत्तम बाल्मिकी, सुकुमार राणा, आदर्श अवस्थी, नारायण दास, श्रीकांत राणा, अनिकेत सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




