सीएनटी एक्ट में संशोधन के विरोध में होगा अांदोलन

Published at :13 Sep 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
सीएनटी एक्ट में संशोधन के विरोध में होगा अांदोलन

सोनुवा . मानकी-मुंडा संघ की बैठक में बिरसा मुंडा ने कहा आंदोलन करने की बनी रणनीति सोनुवा : सोनुवा वन विश्रामागार में सोमवार को मानकी-मुंडा संघ, सोनुवा व गुदड़ी अंचल कमेटी की बैठक की गयी.बैठक में संघ ने राज्य सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून, स्थानीय नीति व सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध करते हुए […]

विज्ञापन

सोनुवा . मानकी-मुंडा संघ की बैठक में बिरसा मुंडा ने कहा

आंदोलन करने की बनी रणनीति
सोनुवा : सोनुवा वन विश्रामागार में सोमवार को मानकी-मुंडा संघ, सोनुवा व गुदड़ी अंचल कमेटी की बैठक की गयी.बैठक में संघ ने राज्य सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून, स्थानीय नीति व सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध करते हुए गांव-गांव में आंदोलन चलाने का निर्णय लिया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए मानकी-मुंडा संघ के सोनुवा व गुदड़ी अंचल अध्यक्ष बिरसा मुंडा ने कहा कि सीएनटी एक्ट में छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
बैठक में संघ ने सरकार द्वारा बनाये गये भूमि अधिग्रहण कानून, स्थानीय नीति व सीएनटी–एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध करते हुए गांव-गांव में जन आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में 28 सितंबर को एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय भवन में मानकी-मुंडा संघ का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही 13 सितंबर को चाईबासा में होने वाले केंद्रीय सम्मेलन में एक प्रतिनिधि मंडल भेजने का निर्णय लिया गया. बैठक में मानकी-मुंडा की समस्याओं व उसके समाधान पर चर्चा की गयी. मौके पर संघ के उपाध्यक्ष हरेकृष्ण बांदिया, सचिव दिनेश महतो, उपसचिव फूलचांद हेंब्रम, घासीराम सांडिल, मानकी सुधीर बरजो, रणसी बुढ़, प्रेमचंद मुंडारी, पौलुस मुंडा आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola